
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शादी में प्रियंका चोपड़ा का ये लुक
Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
हैरी और मर्केल की शादी में पहुंची प्रियंका
शानदार लॉन्ग कोट में आ रही हैं नजर
दुनियाभर की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं
Met Gala में सबसे हटके अंदाज़ में नज़र आईं प्रिंयका चोपड़ा, देखें PHOTOS
बता दें कि ब्रिटेन पहुंचने के कुछ क्षण पहले, प्रियंका ने खुद की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा, "ब्रिटेन में सूर्य की किरणों ने स्वागत किया." मेगन मर्कले मार्ले, प्रिंस हैरी के साथ विंडसर में सेंट जॉर्ज चैपल में शादी के बंधन में बंधेंगी. उनकी मां डोरिया रैगलैंड अपनी बेटी के साथ शादी में उपस्थित होंगी.
प्रियंका चोपड़ा नहीं रहीं 'देसी गर्ल', फैन्स बोले- पूरी अमेरिकन हो गई...
कुछ ऐसे होगी रॉयल वेडिंग शादी
विदेशी न्यूज चैनल सीएनएन ने बताया कि शादी के प्रोसेशन के पहले भाग में उनके साथ सिर्फ ब्राइड्समेड और पेज बॉयज होंगे और आगे-आगे चर्च के प्रमुख गणमान्य व्यक्ति चलेंगे. मेगन के क्वायर पहुंचने पर प्रिंस चार्ल्स भी उनके साथ शामिल हो जाएंगे, जहां शाही मेहमान बैठे होंगे. हैरी के पिता (चार्ल्स) मेगन को क्वायर आइल से नीचे लेकर आल्टर की ओर आएंगे. हालांकि, चार्ल्स उन्हें लेकर हैरी के पास नहीं जाएंगे, बल्कि वह खुद हैरी की ओर कदम बढ़ाएंगी. सीएनएन ने कहा कि मार्कल ने यह योजना खुद बनाई है. चार्ल्स और हैरी दोनों इस कदम से बेहद खुश हैं.
(इनपुट आईएएनएस से)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं