विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2020

ऋषि कपूर को अस्पताल से मिली छुट्टी, बताया- प्रदूषण के कारण न्यूट्रोफिल कम हो गया था...

ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की सेहत को लेकर लगातार अपडेट आ रहे हैं. हाल ही में खबर आई थी कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लेकिन अब ऋषि कपूर ने अपनी सेहत को लेकर अपडेट दिया है और अस्पताल में भर्ती होने की वजह बताई है.

ऋषि कपूर को अस्पताल से मिली छुट्टी, बताया- प्रदूषण के कारण न्यूट्रोफिल कम हो गया था...
ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का ट्वीट हुआ वायरल
  • ऋषि कपूर ने किया ट्वीट
  • सेहत को लेकर दिया अपडेट
  • अस्पताल से मिल गई है छुट्टी
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर की सेहत को लेकर लगातार अपडेट आ रहे हैं. हाल ही में खबर आई थी कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लेकिन अब ऋषि कपूर ने अपनी सेहत को लेकर अपडेट दिया है और अस्पताल में भर्ती होने की वजह बताई है. ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मंगलवार को यहां अपने घर लौट आए. वह दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे और अब मुम्बई लौट आए हैं. ऋषि कपूर को को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां थी, जिससे निमोनिया होने का डर था.

ऋषि कपूर (Rishi kapoor) ने ट्वीट कर शहर में शूटिंग के दौरान 'प्रदूषण' के कारण संक्रमण होने की जानकारी दी. शुभचिंतकों का दुआओं के लिए शुक्रिया अदा भी किया. उन्होंने लिखा, 'प्रिय परिजनों, दोस्तों, दुश्मन और शुभचिंतकों, मेरे स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता से अभिभूत हूं. शुक्रिया...मैं पिछले 18 दिन से दिल्ली में शूटिंग कर रहा था और प्रदूषण के कारण न्यूट्रोफिल कम हो गया था, मुझे संक्रमण हो गया, जिसकी वजह से मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा.' 

ऋषि कपूर (Rishi kapoor) अमेरिका में करीब एक साल तक कैंसर का इलाज कराने के बाद पिछले साल सितम्बर में ही देश लौटे थे, जिसके चलते अब उनके स्वास्थ्य को लेकर कई अटकलें थी, जिसे अभिनेता ने ट्वीट कर स्पष्ट किया. उन्होंने लिखा, 'मुझे हल्का बुखार था, डॉक्टरों को लगा कि निमोनिया हो सकता था. इसका इलाज कर लिया गया है. लोग कई तरह की अटकलें लगा रहे थे. मैं उन सभी खबरों पर विराम लगाना चाहूंगा और आप सभी का मनोरंजन करने और आपसे प्यार करने को उत्सुक हूं. मैं अब मुंबई में हूं.' अभिनेता के पिछले सप्ताह अस्पताल में भर्ती होने की खबरों पर भी उन्होंने 'पीटीआई-भाषा' से कहा था कि उन्हें  'संक्रमण' हुआ है. अभिनेता ने हाल ही में हॉलीवुड फिल्म 'द इंटर्न' के रीमेक में नजर आने की घोषणा की थी.  इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rishi Kapoor, Rishi Kapoor Tweet, Rishi Kapoor Health Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com