विज्ञापन

पद्मिनी कोल्हेपुरे ने 17 साल की उम्र में दी थी सुपरहिट फिल्म, 44 साल पुरानी मूवी का ऑडिशन वीडियो वायरल

17 साल की उम्र में पद्मिनी कोल्हापुरे ने राज कपूर की फिल्म 'प्रेम रोग' के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया था. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑडिशन वीडियो में वह बाल काटने वाले सीन में दमदार अभिनय करती नजर आ रही हैं. जानिए कैसे तीन अलग-अलग लुक के टेस्ट पास कर उन्हें मनोरमा का किरदार मिला था.

पद्मिनी कोल्हेपुरे ने 17 साल की उम्र में दी थी सुपरहिट फिल्म, 44 साल पुरानी मूवी का ऑडिशन वीडियो वायरल
पद्मिनी कोल्हापुरे ने 44 साल पुरानी सुपरहिट फिल्म का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में एक ऐसी अदाकारा हैं जिन्होंने बेहद ही कम उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और अपनी धाक जमाई. हम बात कर रहे हैं पद्मिनी कोल्हापुरे की, जिन्होंने महज 7 साल की उम्र से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम शुरु कर दिया था. आज हम उनके करियर की ही एक बेहतरीन फिल्म की बात करेंगे जिसमें उनकी उम्र 16-17 थी. हम बात कर रहे हैं फिल्म 'प्रेम रोग' की जिसमें उन्होंने मनोरमा नाम की लड़की का किरदार निभाया था. उनकी इस फिल्म का एक ऑडिशन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो फिल्म के एक सीन के लिए ऑडिशन दे रही हैं. इस किरदार के लिए उन्हें स्क्रीन टेस्ट और लुक टेस्ट देना पड़ा था. 

पति की मौत के बाद बाल कटवाने वाला सीन 

हम फिल्म के जिस सीन की बात कर रहे हैं, वो उस समय का है जब मनोरमा के पति की मौत के बाद उसके बाल कटवाए जाते हैं. इस वीडियों में वो अपनी मां से कहती हैं कि मैं बाल नहीं कटवाउंगी. मेरी क्या गलती है. उस समय उनकी उम्र महज 16-17 साल थी. खास बात यह है कि फिल्म राज कपूर की थी और इसके पहले भी पद्मिनी उनकी फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम कर चुकी थीं. इस फिल्म में उन्होंने जीनत अमान के बचपन का किरदार निभाया था. इसके बाज भी राज कपूर ने उन्हें 1982 की फिल्म 'प्रेम रोग' में मनोरमा का किरदार ऑफर करने के बारे में सोचा, तो उन्होंने उनका स्क्रीन टेस्ट लिया.

ये भी पढ़ें: रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 8 दिनों में बनाए 20 बड़े रिकॉर्ड

पद्मिनी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि राज कपूर ने उनका ऑडिशन काफी बारीकी से लिया था. वो देखना चाहते थे कि पद्मिनी एक युवा लड़की से लेकर विधवा महिला तक के किरदार को कितनी अच्छी तरह निभा सकती हैं या नहीं.

तीन अलग-अलग लुक में देना पड़ा था ऑडिशन

बता दें कि फिल्म 'प्रेम रोग' में पद्मिनी कोल्हापुरे ने मनोरमा का किरदार निभाया था. फिल्म में उनका किरदार तीन अलग-अलग दौर से गुजरता है. पहले वो एक अमीर घर की चंचल और नटखट लड़की होती हैं. इसके बाद उनकी शादी होती है जिसमें वो दुल्हन के रूप में नजर आती हैं. लेकिन पति की मौत के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है और उन्हें विधवा का जीवन जीने और नियमों को जीने के लिए मजबूर किया जाता है. राज कपूर ने इन तीनों रोल के लिए अलग-अलग सीन का टेस्ट लिया था. पद्मिनी ने तीनों लुक और एक्टिंग के टेस्ट पास किए, जिसके बाद उन्हें ये रोल मिला था.

ऋषि कपूर के साथ जमी थी पद्मिनी की जोड़ी, फिल्म के गाने भी हुए हिट

'प्रेम रोग' 13 अगस्त 1982 को रिलीज हुई थी.  इस फिल्म में पद्मिनी के साथ ऋषि कपूर लीड रोल में नजर आए थे. इसके अलावा फिल्म में शम्मी कपूर, नंदा, तुनतुना, तानुजा, कुलभूषण खरबंदा और विजयेंद्र घाटगे ने भी अभिनय किया था. फिल्म की कहानी विधवा महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव और सामाजिक रूढ़ियों पर आधारित थी. फिल्म की कहानी के साथ ही इसके गाने भी काफी फेमस हुए थे. फिल्म के गानों को लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने संगीत दिया था. 'ये गलियां ये चौबारा', 'भंवरे ने खिलाया फूल' और 'मोहब्बत है क्या चीज' गाने आज भी पसंद किए जाते हैं. खास बात यह है कि 'भंवरे ने खिलाया फूल' गाने की शूटिंग एम्स्टर्डम में हुई थी और इसे पूरा करने में नौ दिन लगे थे. पद्मिनी को एस फिल्म ने एक अलग पहचान दिलाई और इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड भी मिला था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Padmini Kolhapure, Prem Rog, Rishi Kapoor, Ndtv Hindi News, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com