विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2020

सुशांत सिंह राजपूत को रिया चक्रवर्ती ने बताया 'हीरो', पोस्ट शेयर कर बोलीं- मैं जानती हूं कि आप...

रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है. सुशांत की यह फोटो 'दिल बेचारा' (Dil Bechara) के सॉन्ग से जुड़ी हुई है.

सुशांत सिंह राजपूत को रिया चक्रवर्ती ने बताया 'हीरो', पोस्ट शेयर कर बोलीं- मैं जानती हूं कि आप...
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को याद कर रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने शेयर की पोस्ट
  • सुशांत को याद कर रिया चक्रवर्ती ने शेयर की पोस्ट
  • एक्ट्रेस ने सुशांत को बताया अपनी जिंदगी का हीरो
  • एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे मालूम है कि आप हमारे साथ हो...
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है. सुशांत की यह फोटो 'दिल बेचारा' (Dil Bechara) के सॉन्ग से जुड़ी हुई है. इस फोटो को शेयर करते हुए रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत को याद किया, साथ ही उन्हें अपनी जिंदगी का हीरो भी बताया. रिया चक्रवर्ती ने कहा कि आप यहां मेरे साथ हो. मुझे मालूम है कि आप हो. मैं जानती हूं कि आप ये हमारे साथ जरूर देखोगे. रिया चक्रवर्ती की सुशांत सिंह राजपूत को लेकर की गई यह पोस्ट खूब वायरल हो रही है, साथ ही लोग इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. 


रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को याद करते हुए लिखा, "आपको देखने के लिए मुझे बहुत हिम्मत जुटानी पड़ेगी. आप यहां मेरे साथ हैं, मैं जानती हूं कि आप मेरे साथ हैं. मैं आपको और आपके प्यार को सेलिब्रेट करूंगी. मेरे जिंदगी के हीरो. मुझे मालूम है कि आप भी हमारे साथ इसे देखेंगे." रिया चक्रवर्ती की इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड कलाकारों ने भी कमेंट किया. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा को रिलीज होने में अब बस कुछ ही वक्त बाकी हैं. इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने एक्ट्रेस संजना सांघी के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. 

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की फिल्म 'दिल बेचारा' (Dil Bechara) को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दिल बेचारा के ट्रेलर और इसके गाने ने लोगों के दिलों में खूब जगह बनाई है. इसके साथ ही फैंस ने फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज करने की मांग की थी. इससे इतर सुशांत सिंह राजपूत के करियर की बात करें तो उन्होंने टीवी सीरियल किस देश में है मेरा दिल से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें खूब पसंद भी किया गया था. इसके बाद एक्टर ने जरा नचके दिखा और झलक दिखला जा जैसे रिएलिटी शो में भी खूब वाह वाही लूटी. एक्टर ने फिल्म 'काय पो चे' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, Rhea Chakraborty, Rhea Chakraborty Post For Sushant Singh Rajput, Sushant Singh Rajput Films
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com