विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2023

मामा ने भांजी को दिया एक करोड़ का शगुन, सोशल मीडिया यूजर्स बोले - हमारे वाले तो चाय तक नहीं पिलाते

वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन भी बड़े मजेदार मिल रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, मेरा मामा कहां है ?? अभी ये वीडियो उन्हें भेजती हूं.

मामा ने भांजी को दिया एक करोड़ का शगुन, सोशल मीडिया यूजर्स बोले - हमारे वाले तो चाय तक नहीं पिलाते
मामा ने भांजी को दिया एक करोड़ का शगुन
नई दिल्ली:

हरियाणा के रेवाड़ी के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर काफी वाह-वाही बटोरी. कुछ लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आया तो वहीं कुछ लोगों ने इस पर सवाल भी उठाए लेकिन ज्यादातर लोग इस वीडियो को देखकर अपने मामा को याद करने लगे. आप सोच रहे होंगे कि मामा का क्या कनेक्शन है. दरअसल रेवाड़ी के रहने वाले एक शख्स ने अपनी भांजी को शादी में एक करोड़ रुपय का शगुन दिया था. ये वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि इसे कई मिलियन लोग देख चुके हैं.

वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन भी बड़े मजेदार मिल रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, मेरा मामा कहां है ?? अभी ये वीडियो उन्हें भेजती हूं. एक यूजर ने लिखा, ये भगवान मुझे इस लायक बना देना कि मैं अपनी भांजी और भी कई गरीब बेटियों को ऐसा उपहार दे सकूं. एक ने लिखा, बेटियां इसी दिखावे की वजह से जलाई जाती हैं और उसका पिता कर्ज में डूब जाता है. एक ने लिखा, शादी में लड़की की मदद करने वालों को दिल से सलाम. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, भाई किसी गरीब की मदद की होती तो बात ही कुछ और होती कम से कम 20 से 30 लोगों के घर में खुशियां आई होतीं. 

एक इंटरनेट यूजर ने लड़की मामा को सलाम करते हुए लिखा, लड़की के पिताजी के देहांत के बाद मामा ने ही देखभाल की बच्चो की और अपने बच्चो की तरह ही सम्मान दिया. धन्य है ऐसे मामा और माता. वहीं एक ने खुद पर चुटकी लेते हुए लिखा, हमारे मामा और मानी तो चाय तक नहीं पिलाते. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana, Mama Gave One Crore Shagun, Viral News, Trending News, Social Media
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com