अगर आप हॉरर फिल्मों के शौकीन है. लेकिन आपके पास फिल्म देखने का ज्यादा समय नहीं है तो इन दिनों एक शॉर्ट हॉरर फिल्म यूट्यूब पर काफी ट्रेडिंग में हैं. इस फिल्म की लंबाई 13 मिनट की है और हर पल काफी डरावाना लगता है. यूट्यूब पर रिलीज हुई ‘रिमेन कॉम' नाम की यह शॉर्ट फिल्म इतनी डरावनी है कि कमजोर दिल वाले लोग इसे देखने से बचें. फिल्म का हर सीन रोंगटे खड़े कर देने वाला है.
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म ‘रिमेन कॉम' की कहानी एक सुनसान जगह पर स्थित गैस स्टेशन पर रात की शिफ्ट में काम करने वाले दो कर्मचारियों की है. मैट और इरविन ‘हाइवे 50 गैस एंड लिकर' नाम की दुकान पर ड्यूटी कर रहे होते हैं. मअचानक एक सरकारी एजेंट वहां पहुंचता है और उन्हें चेतावनी देता है. एजेंट बताता है कि ‘मिस्टर फ्रेट' नाम का एक खतरनाक जीव स्टोर के बाथरूम में छिपा है. यह जीव लोगों के चेहरे के भाव और बॉडी लैंग्वेज को पढ़ लेता है. जो भी व्यक्ति तनाव, घबराहट या डर दिखाता है, उस पर हमला कर देता है.
इस जीव से जिंदा रहने का सिर्फ एक तरीका है पूरी तरह शांत और खुश रहना. चेहरे पर मुस्कान बनाए रखना जरूरी है, नहीं तो मौत तय है. मैट और इरविन को हर हाल में कंट्रोल रखना पड़ता है. फिल्म का हर सीन धीरे-धीरे टेंशन बढ़ाता है. दर्शक भी खुद को इन दोनों के साथ महसूस करने लगते हैं.
अब तक मिल चुके हैं इतने व्यूज
इस फिल्म को जेक लुईस ने लिखा और निर्देशित किया है. इसमें मैट की भूमिका पॉली शोर ने निभाई है, जबकि इरविन का किरदार निक स्वार्डसन ने किया है. मिस्टर फ्रेट की भूमिका केविन केप्पी ने निभाई है. फिल्म 12 अक्टूबर 2026 को यूट्यूब पर रिलीज हुई थी. कुछ ही हफ्तों में इसे 1.2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
लंबी हॉरर फिल्में कभी-कभी बीच में बोर कर देती हैं, लेकिन यह 13 मिनट की फिल्म शुरू से आखिर तक डरावनी बनी रहती है. कहानी साफ और तेज है. कोई फालतू सीन नहीं है. खासकर रात के अंधेरे और सुनसान जगह का माहौल फिल्म को और डरावना बना देता है.
यह भी पढ़ें | 15 साल से बंद कमरे का खुला राज तो डर से थर्राए लोग, नेटफ्लिक्स पर छाई 2 घंटे 28 मिनट की ये हॉरर फिल्म
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं