नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं. दर्शक अपनी पसंदीदा फिल्मों-वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं. इन दिनों नेटफ्लिक्स पर एक फिल्म का जलवा देखने को मिल रहा है. 2 घंटे 28 मिनट की इस फिल्म ने ओटीटी पर हर किसी के डरा-डराकर रोंगटे खड़े कर दिए हैं. इस फिल्म का नाम 418 है.यह तेलुगु फिल्म केजीएफ सीरीज के डायरेक्टर प्रशांत नील की प्रेजेंटेशन में आई है और मैत्री मूवी मेकर्स की पहली हॉरर फिल्म मानी जा रही है.
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म 418 की कहानी एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर आधारित है. यह बिल्डिंग पहले पागलों का अस्पताल थी. इसमें कमरा नंबर 418 पिछले 15 साल से बंद पड़ा है. जब मेडिकल स्टूडेंट विवेक पास के कमरे में रहता है, तो अजीब घटनाएं शुरू हो जाती हैं. धीरे-धीरे पता चलता है कि इस कमरे से जुड़ी एक पुरानी कहानी है, जिसमें यक्षगान कलाकार देविका की आत्मा शामिल है. कहानी में रहस्य, डर और सस्पेंस का मेल है, जो दर्शकों के रोंगटे खड़े कर सकता है.
418 की कास्ट के बारे में
फिल्म 418 का निर्देशन कीर्तन नाडगौड़ा ने किया है. इसमें चैत्रा जे. अचर, सूर्या राज वीरबथिनी, चरण लक्कराजू, प्रीति पगडाला और रमेश इंदिरा जैसे कलाकार नजर आते हैं. थिएटर में 23 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन किया था. अब नेटफ्लिक्स पर फिल्म को मूल तेलुगु के अलावा हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में डब वर्जन के साथ देखा जा सकता है. वीकेंड पर घर बैठे हॉरर का स्वाद लेने वाले दर्शकों के लिए यह अच्छी खबर है. इसके अलावा नेटफ्लिक्स पर इस वीक ढिंढोरा 2, हाइकू, स्टेप्स, ऑन बिहाफ ऑफ माय सन और प्राइमटाइम प्रीचर्स जैसी अन्य फिल्में-सीरीज भी रिलीज हुई हैं. जो टॉप पर चल रही हैं.
यह भी पढ़ें | Netflix Release: खौफ में बीतेगा वीकेंड, नेटफ्लिक्स पर आई KGF के डायरेक्टर की हॉरर फिल्म, 15 साल पुराना रहस्य
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं