विज्ञापन

Netflix Release: खौफ में बीतेगा वीकेंड, नेटफ्लिक्स पर आई KGF के डायरेक्टर की हॉरर फिल्म, 15 साल पुराने रहस्य की कहानी

418 OTT Release: KGF के डायरेक्टर की हॉरर फिल्म 418 नेटफ्लिक्स पर आज यानी 20 नवंबर को रिलीज हो गई है, जिसे आप वीकेंड पर देख सकते हैं.  

Netflix Release: खौफ में बीतेगा वीकेंड, नेटफ्लिक्स पर आई KGF के डायरेक्टर की हॉरर फिल्म, 15 साल पुराने रहस्य की कहानी
नेटफ्लिक्स पर नई रिलीज, केजीएफ डायरेक्टर की हॉरर फिल्म भी शामिल
Instagram

वीकेंड शुरू हो गया है, जिसके चलते ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से लेकर जियो हॉस्टार पर 20 नवंबर को कई फिल्में और सीरीज ने दस्तक दी है. लेकिन इस ओटीटी रिलीज दिस वीक की लिस्ट में केजीएफ के डायरेक्टर की लेटेस्ट रिलीज हॉरर फिल्म का नाम भी शामिल है, जो 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. इसमें 15 साल पुराने रहस्य के बारे में दिखाया गया है. इसकी कहानी रोंगटे खड़े कर देने वाली है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर लोगों का ध्यान खींचा था. आइए आपको बताते हैं कि हम नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई किस हॉरर फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं. 

नेटफ्लिक्स पर हॉरर फिल्म हुई रिलीज

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वह तेलुगु हॉरर थ्रिलर फिल्म 418 है, जो अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग हो रही है. यह थिएटर में 23 अक्टूबर 2026 को रिलीज हुई थी, जिसे करीब चार हफ्ते बाद ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है. नेटफ्लिक्स पर फिल्म को तेलुगु के अलावा हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम डब वर्जन में देखा जा सकता है. 

केजीएफ डायरेक्टर की पहली हॉरर फिल्म 

मैत्री मूवी मेकर्स की यह पहली हॉरर फिल्म है, जिसे प्रशांत नील प्रेजेंट कर रहे हैं. इसने बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन किया था, जिसने रिलीज के 4 दिनों में लगभग 9.5 करोड़ रुपये के आसपास कमाई की थी. वहीं लाइफटाइम कलेक्शन की बात करें तो भारत में नेट कलेक्शन करीब 10 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड ग्रॉस करीब 13 से 15 करोड़ रुपये के आसपास रहा. इसका बजट 10 से 15 करोड़ का बताया गया था, जिसे फिल्म ने हासिल किया था. 

ये भी पढ़ें- पंचायत के सचिव जी संग रोमांस करेंगी आरजे महवश, पूरी की फिल्म की शूटिंग, कहा- साथ काम करना था सबसे मजेदार

418 की कहानी 

इस फिल्म की कहानी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पर आधारित है, जो पहले मानसिक अस्पताल था, जिसका कमरा नंबर 418 पिछले 15 साल से बंद पड़ा है. मेडिकल स्टूडेंट विवेक (सूर्या राज वीरबथिनी) जब पास के कमरे में रहता है तो अजीब घटनाएं शुरू हो जाती हैं. आगे चलकर पता चलता है कि इसमें याक्षगान कलाकार देविका (चैत्रा जे. अचर) की आत्मा है. फिल्म का निर्देशन कीर्तन नाडगौड़ा ने किया है, जिसमें चैत्रा जे. अचर, सूर्या राज वीरबथिनी, चरण लक्कराजू, प्रीति पगडाला, रमेश इंदिरा और अन्य कलाकार नजर आ रहे हैं.  

नेटफ्लिक्स पर नई रिलीज

418 के अलावा नेटफ्लिक्स पर ढिंढोरा 2, हाइकू, स्टेप्स, ऑन बिहाफ ऑफ माय सन, प्राइमटाइम प्रीचर्स भी रिलीज हुई है, जिसे आप वीकेंड पर देख सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- नुसरत फतेह अली खान का 26 साल पुराना पंजाबी गाना, जुदाई- इश्क पर बना, राहत फतेह अली खान ने बनाया 18 साल बाद रोमांटिक सुपरहिट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
418, 418 Box Office, Netflix, Horror Movie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com