विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2023

रवीना टंडन ने 48 साल की उम्र में फिर दिखाईं 'टिप टिप बरसा पानी' में अदाएं, फैंस ने दिया ये रिएक्शन

क्विक स्टाइल इन दिनों भारत में हैं. इसके चलते वह सोशल मीडिया पर अपनी नई नई वीडियो अपलोड कर रहे हैं. वहीं इंडियन स्टार्स क्रिकेटर विराट कोहली और एक्टर सुनील शेट्टी के बाद उन्होंने रवीना टंडन के साथ वीडियो शेयर की है.

रवीना टंडन ने 48 साल की उम्र में फिर दिखाईं 'टिप टिप बरसा पानी' में अदाएं, फैंस ने दिया ये रिएक्शन
टिप टिप बरसा पानी गाने पर रवीना टंडन ने किया डांस
नई दिल्ली:

इन दिनों सोशल मीडिया पर नॉर्वेजियन हिप-हॉप ग्रुप क्विक स्टाइल का जलवा देखने को मिला है. जहां सुनील शेट्टी हाल ही में इस ग्रुप के साथ डांस करते दिखे थे तो वहीं अब बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपने पॉपुलर गाने टिप टिप बरसा पानी पर डांस किया है, जिसका वीडियो देखकर फैंस भी खुद को थिरकने से नहीं रोक पाएंगे. इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, जिसके चलतो सोशल मीडिया पर वीडियो ट्रैंड कर रहा है. 

क्विक स्टाइल इन दिनों भारत में हैं. इसके चलते वह सोशल मीडिया पर अपनी नई नई वीडियो अपलोड कर रहे हैं. वहीं आम आदमी के अलावा उन्होंने इंडियन स्टार्स के साथ अपनी वीडियो शेयर की है, जिसमें क्रिकेटर विराट कोहली और एक्टर सुनील शेट्टी का नाम शामिल है. लेकिन अब उन्होंने एक्ट्रेस रवीना टंडन के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह टिप टिप बरसा पानी पर डांस करते हुए दिख रहे हैं.

वीडियो में डांस ग्रुप के मेंबर्स हिट गाने की बीट्स पर डांस करना शुरू कर देते हैं, जबकि रवीना उनके पीछे से आकर अपना जलवा बिखेरती हैं. इस दौरान वह ब्लैक टॉप और ब्लू जींस में नजर आ रही हैं. क्विक स्टाइल ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "अलग जब आप इसे ओरिजिनल के साथ करते हैं." इस पर एक यूजर ने कमेंट में लिखा, "ओएमजी इसे लूप पर देख रहा हूं." वहीं एक्ट्रेस के फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

बता दें, टिप टिप बरसा पानी 1994 की फिल्म मोहरा का गाना है, जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं. वहीं गाने को उदित नारायण और अलका याग्निक ने गाया था. इसके अलावा इस गाने का साल 2021 में एक रिमिक्स वर्जन भी आया है, जिसमें अक्षय के साथ कैटरीना कैफ नजर आई थीं. इसे भी फैंस ने काफी पसंद किया था
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raveena Tandon, Raveena Tandon News, Raveena Tandon Dance, Raveena Tandon The Quick Style, Raveena Tandon Tip Tip Barsa Pani, Raveena Tandon Instagram, The Quick Style, The Quick Style Video, The Quick Style Dance Video, Suniel Shetty, Tip Tip Barsa Pani Tip Tip Barsa Pani Video, Tip Tip Barsa Pani Dance, Bollywood News, Bollywood News In Hindi, Ndtv Khabar, Ndtv News In Hindi, Ndtv India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com