विज्ञापन

10 साल से लगातार फ्लॉप फिल्में दे रहा ये हीरो, लेकर आ रहा नई फिल्म, दांव पर लगे 150 करोड़, एडवांस बुकिंग में दिखा ऐसा हाल

आज हम आपको बॉलीवुड की जिस एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं वह साल 2016 से एक हिट को तरस रहा है. इस बीच इनकी एक फिल्म चली लेकिन वह ओटीटी पर रिलीज हुई थी.

10 साल से लगातार फ्लॉप फिल्में दे रहा ये हीरो, लेकर आ रहा नई फिल्म, दांव पर लगे 150 करोड़, एडवांस बुकिंग में दिखा ऐसा हाल
द वन के साथ टूटेगा फ्लाॉप का चक्र!
Social Media
नई दिल्ली:

सिद्धार्थ मल्होत्रा 25 सितंबर को 'द वन' के साथ थियेटर्स में आ रहे हैं. उनके साथ तमन्ना भाटिया लीड रोल में हैं. फैन्स को इस फिल्म से खासी उम्मीदें हैं लेकिन बॉक्स ऑफिस एक आस लगाए बैठे है. ये आस है कमाई की. ऐसा इसलिए क्योंकि सिद्धार्थ मल्होत्रा पिछले 10 साल में एक भी हिट फिल्म नहीं दे पाए हैं. उनका ट्रैक रिकॉर्ड देखें तो वह फ्लॉप, डिजास्टर और एवरेज के कांटे से आगे नहीं बढ़ पाए हैं.

सिद्धार्थ की अन सक्सेसफुल फिल्मों की रेलगाड़ी साल 2016 से शुरू हुई. ये फिल्म थी 'बार बार देखो' जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. इसके बाद ए जेंटलमैन डिजास्टर, अय्यारी डिजास्टर, जबरिया जोड़ी फ्लॉप, मरजावां एवरेज, शेरशाह अच्छी चली लेकिन ये ओटीटी रिलीज थी. इसके बाद थैंक गॉड फ्लॉप, मिशन मजनू ओटीटी पर आई थी. योद्धा बुरी तरह पिटी, इंडिय पुलिस फोर्स ओटीटी पर आई थी. परम सुंदरी फ्लॉप. अब बताइए इतनी लंबी लिस्ट बताते बताते तो हमें ही घबराहट हो गई तो सोचिए फिल्म मेकर्स को कितनी चिंता होगी. या शायद वे टेंशन फ्री हैं जो एक के बाद एक सिद्धार्थ पर दांव भी लगा रहे हैं. खैर उम्मीद पर दुनिया कायम है. हमें पूरी उम्मीद है कि सिद्धार्थ इस बार हिट के सूखे को दूर कर पाएंगे और इनकी फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिलेगी.

द वन का बजट

बात करें सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फिल्म की तो इसका बजट करीब 150 करोड़ बताया जा रहा है. फिल्म के लिए सिद्धार्थ को 12 करोड़, तमन्ना भाटिया को 5 करोड़, सुनील ग्रोवर को 2 करोड़, मनीष पॉल को 90 लाख, श्वेता तिवारी को 70 लाख और अनूप सोनी को 60 लाख रुपये में साइन किया गया. अब बात करें फिल्म की एडवांस बुकिंग तो सैकनिल्क पर दिए गए आंकड़े के मुताबिक सिद्धार्थ की द वन पहले दिन करीब 5.29 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है.

यह भी पढ़ें: सुमोना चक्रवर्ती ने जिंदगी और मौत पर लिखी पोस्ट, अंतिम संस्कार में दो घंटे बिताने के बाद मन में आया ये सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Siddharth Malhotra, Siddharth Malhotra Net Worth, The Vvaan, The Vvaan Box Office, The Vvaan Advance Booking
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com