एक समय था जब अभिनेत्री रवीना टंडन की खूबसूरती और स्टाइल पर हर कोई दीवाना रहता था. उनकी फिल्में और गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हैं. आज भी रवीना अपनी मौजूदगी से हर किसी को आकर्षित करती हैं. शुक्रवार को रवीना की बेटी राशा थड़ानी ने एक मजेदार पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में रवीना के पुराने दिनों की 7 तस्वीरें शामिल हैं. ये फोटोज देखकर फैंस फिर से उनके 90 के दौर में पहुंच गए. राशा ने पोस्ट कर लिखा, "मॉम." राशा का छोटा सा कैप्शन रवीना के प्रति प्यार को बयां कर रहा है. वहीं, फैंस को भी राशा का यह पोस्ट काफी पसंद आ रहा है। वे कमेंट सेक्शन पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

रवीना ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है, वह अपनी खूबसूरती, वर्सेटाइल एक्टिंग, और जबरदस्त फैन फॉलोइंग के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने अपनी अदाओं से लाखों दिलों पर राज किया है. आज भी दर्शकों के दिलों में गाना 'टिप-टिप बरसा पानी' के लिए अलग पहचान रखती हैं.

ये भी पढ़ें- रवीना टंडन की गोद ली हुईं बेटियों की फोटो, 21 की उम्र में बनीं थीं मां, शादी से पहले पति के सामने रखी थी शर्त

उन्होंने 1995 में 21 साल की उम्र में दो बेटियों को गोद लिया था. बाद में उन्होंने अनिल थडानी से शादी की. अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत साल 1991 में फिल्म 'पत्थर के फूल' से की थी.

फिल्म बॉक्स ऑफिस में हालांकि ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी थी, लेकिन अभिनेत्री के अभिनय को दर्शकों ने काफी सराहा था. वर्ष 1994 रवीना के सिने करियर के लिए अहम वर्ष साबित हुआ.

इसी वर्ष उनकी 'मोहरा', 'लाडला', 'दिलवाले' और 'अंदाज अपना-अपना' जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुईं. फिल्म 'लाडला' में दमदार अभिनय के लिए रवीना अपने करियर में पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित की गईं.


रवीना ने वेब सीरीज 'अरण्यक' (2021) से डिजिटल में डेब्यू किया. केजीएफ: चैप्टर 2 (2022) में रमिका सेन की भूमिका के लिए चर्चा में रहीं. 2023 में भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री मिला.
ये भी पढ़ें- रवीना टंडन के लिए इस एक्टर से भिड़ गए थे सनी देओल, बाद में वही बना गर्लफ्रेंड का दामाद
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं