विज्ञापन

धुरंधर देखने के बाद यामी गौतम से रवीना टंडन ने कहा ‘सॉरी’, कहा - मुझे माफ करना

Raveena Tandon Reviews Dhurandhar: एक्ट्रेस रवीना टंडन ने धुरंधर के नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद फिल्म का रिव्यू किया और रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस की तारीफ की और आदित्य धर को जीनियस बताया. 

धुरंधर देखने के बाद यामी गौतम से रवीना टंडन ने कहा ‘सॉरी’, कहा - मुझे माफ करना
रवीना टंडन ने बताया कैसी है धुरंधर
नई दिल्ली:

फिल्ममेकर आदित्य धर की धुरंधर, जो 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. वह रिलीज के बाद से ही चर्चा में है.    30 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म  नेटफ्लिक्स पर फिल्म रिलीज हो गई है, जिसके चलते एक बार फिर फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है. इसी बीच एक्ट्रेस रवीना टंडन ने 70 दिन बाद धुरंधर का रिव्यू किया और कुबूल किया कि वह फिल्म से इतनी इंप्रेस हो गईं कि उन्होंने आदित्य धर की वाइफ और एक्ट्रेस यामी गौतम को फोन करके सॉरी कहा. 

यामी गौतम को कर दिया था रवीना टंडन ने किया फोन

जूम स्पॉटलाइट के साथ पॉडकास्ट सेशन में रवीना टंडन ने धुरंधर देखने के बाद अपने रिएक्शन के बारे में बताया और खुलासा किया कि वह इतनी मंत्रमुग्ध हो गईं कि यामी गौतम को कॉल कर दिया और उनसे सॉरी कहा. रवीना टंडन ने कहा,   “मैंने धुरंधर देखी और यामी गौतम को फोन करके कहा, 'मुझे माफ करना. मैं आपके पति की सबसे बड़ी फैन हूं. आपको मेरा ध्यान अपने पति के साथ बांटना होगा क्योंकि मुझे लगता है कि वह पूरी तरह से वही हैं.'  उन्होंने जो कमी थी, उसे पूरी तरह से वापस ला दिया है. पुष्पा, KGF, धुरंधर जैसी फिल्में देखने के बाद दर्शकों को संतुष्टि मिली. उन्हें लगा कि हीरो हीरो जैसा दिख रहा है. यह अपने देश, उसकी समस्याओं और उनसे निपटने के लिए वापस आ रहा है. हीरो हीरो बनकर सामने आ रहा है.”

ये भी पढ़ें- Rajpal Yadav News Live Updates: राजपाल यादव को आज मिलेगी जमानत! पत्नी राधा ने बताया जेल में कैसा है हाल

रणवीर सिंह थे रवीना टंडन के फैन

चैट में रवीना टंडन ने बताया कि रणवीर सिंह ने कुबूल किया था कि वह उनके सबसे बड़े फैन हैं. एक्ट्रेस ने कहा, वह 10 साल के थे जब वह एक सेंसुअस गाने की शूटिंग के दौरान मुझसे मिलने आए. मैंने धुरंधर में उन्हें बहुत पार किया. आदित्य जीनियस हैं. वह शब्द से परे माइंड ब्लोइंग हैं. संजय और अक्षय बहुत शानदार थे. सारा बहुत ब्रिलियंट थीं. राकेश बेदी सर और गौरव गेरा कमाल के थे.”
  
धुरंधर के बारे में 

5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई धुरंधर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शानदार रहा, जिसने 250 करोड़ के बजट में 1300 करोड़ की कमाई दुनियाभर में हासिल की. फिल्म में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के किरदार की काफी तारीफ हुई. जबकि संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी के किरदारों को काफी पसंद किया गया. 

ये भी पढ़ें- 'चालाक बहू','गुस्सैल भाभी' के रोल में पॉपुलर हुई ये एक्ट्रेस, पति के निधन के बाद छोड़ी एक्टिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raveena Tandon, Dhurandhar, Yami Gautam, Aditya Dhar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com