विज्ञापन
This Article is From Jan 31, 2023

दीपिका की तरह पति रणवीर सिंह ऑल ब्लैक लुक में हुए स्पॉट, एयरपोर्ट लुक देखकर लोग बोले- 'क्या हुआ बाबा की तबीयत...'

Ranveer Singh all black look for Airport: हाल ही में दीपिका पादुकोण की तरह उनके पति यानी एक्टर रणवीर सिंह ने फेस कवर करते हुए ऑल ब्लैक लुक में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं, जिसकी वीडियो देखकर फैंस कई सवाल करते हुए दिख रहे हैं.

दीपिका पादुकोण की तरह ऑल ब्लैक लुक में स्पॉट हुए रणवीर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हाल ही में अपनी फिल्म पठान का लाइव रिएक्शन देखने मुंबई के बांद्रा में स्थित एक थियेटर में पहुंची थी. इस दौरान वह ऑल ब्लैक लुक में चेहरा छिपाते हुए नजर आई थीं. इसी बीच पैपराजी के कैमरे में दीपिका के पति और एक्टर रणवीर सिंह एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं, जिसे देखकर फैंस को दीपिका के लुक की याद आ गई है. इतना ही नहीं एक्टर की वीडियो देखकर फैंस उनके हाल चाल पूछने लग गए हैं. 

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए रणवीर सिंह

कुछ देर पहले ही पैपराजी द्वारा शेयर की गई वीडियो में रणवीर सिंह एयरपोर्ट पर देखे गए थे. इस दौरान वह ब्लैक टीशर्ट और ट्रॉउजर के साथ जैकेट पहने नजर आए थे. वहीं एक कैप और मास्क लगाए एक्टर एयर पोर्ट पर एंट्री करते दिखे थे. इस वीडियो को देखकर फैंस ने रणवीर सिंह से उनके हाल चाल पूछने शुरु कर दिए थे.

लोगों ने कही ये बात 

एक्टर से सवाल पूछते हुए एक यूजर ने लिखा, शाहरुख के नक्शेकदम पर चलते हुए वह कुछ समय से लाइमलाइट से दूर रह रहे हैं. जबकि दूसरे यूजर ने लिखा, क्या हुआ बाबा की तबीयत तो ठीक है. तीसरे यूजर ने कहा, फिल्म फ्लॉप होनते ही जोश ठंडा हो गया है... ऐसे ही कई लोगों ने एक्टर की इस वीडियो पर कमेंट किया है. 

rc7ccjio

बता दें, दीपिका की फिल्म पठान जहां बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद रिकॉर्ड तोड़ती दिख रही है तो वहीं रणवीर सिंह की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सर्कस का जादू फैंस के बीच नहीं चला है. वहीं इस फिल्म का कलेक्शन भी ज्यादा खास नहीं हुआ है. हालांकि एक्टर इन दिनों अपने अपकमिंग प्रॉजेक्ट्स में बिजी चल रहे हैं. लेकिन वह दीपिका के साथ भी अक्सर वेकेशन एन्जॉय करते हुए भी नजर आते रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranveer Singh, Ranveer Singh Look, Ranveer Singh All Black Look, Ranveer Singh Airport Look, Ranveer Singh Airport Fashion, Ranveer Singh Black Fashion, Ranveer Singh Deepika Padukone, Ranveer Singh Wife, Ndtv India, Ndtv Hindi, Ndtv News, Ndtv Bollywood, Ndtv Khabar, Bollywood News,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com