चार्ली चैपलिन की एक्टिंग करते दिखे रणवीर सिंह
- रणवीर सिंह ने पोस्ट किया वीडियो
- चार्ली चैपलिन की तरह की एक्टिंग
- वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:
बॉलीवुड में अनिल कपूर की तरह काफी एनर्जेटिक एक्टर कहे जाने वाले रणवीर सिंह इन दिनों अपनी विदेश यात्रा पर हैं. अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वह वीडियो और तस्वीरें पोस्ट कर अपडेट कर रहे हैं. मंगलवार को रणवीर सिंह ने एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह चार्ली चैपलिन की तरह एक्टिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में वह हिलते-डुलते हुए कमरे में दरवाजा बंद करने की कोशिश कर रहे हैं. इसके बावजूद वह बंद नहीं कर पा रहे हैं. इस वीडियो को देखने में काफी मजा आ रहा है. रणवीर वैसे भी काफी मजाकिया है और ऐसे में वह और भी मजेदार दिखाई दे रहे हैं.
योगा क्लास के बाद कुछ इस अंदाज में नजर आईं सारा अली खान, देखें वीडियो
रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया है, जोकि यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है. सिर्फ एक ही घंटे में 3 लाख से ज्यादा व्यूज आ गए. किसी ने लिखा खतरनाक तो कोई ने लिखा, बाबा का एक लेवल हाई... एक्टिंग में भी और एनर्जी में भी... अमेजिंग मैन. ऐसे ही कई यूजर्स ने उनकी चार्ली चैपलिंग वाली एक्टिंग की काफी वाहवाही की.
बता दें कि रणवीर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गली ब्वॉय' की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में उनके साथ को एक्ट्रेस आलिया भट्ट हैं. इसका पहला शेड्यूल मुंबई के झोपड़-पट्टी इलाके में पूरा हो चुका है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Ranveer Singh, Charlie Chaplin, Ranveer Singh Dance