विज्ञापन
This Article is From May 07, 2022

Ranu Mondal ने सलमान खान के साथ इस रोमांटिंक गाने पर की ऐसी जुगलबंदी, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

'बसपन का प्यार' के सहदेव दिर्दो और 'कच्चा बादाम' के भुबन बड्याकर के सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने से पहले देश भर में अपनी आवाज से सुर्खियां बटोरने का काम रानू मंडल ने किया था. उनका और सलमान खान का एक फनी वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

Ranu Mondal ने सलमान खान के साथ इस रोमांटिंक गाने पर की ऐसी जुगलबंदी, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
रानू मंडल और सलमान खान का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

'बसपन का प्यार' के सहदेव दिर्दो और 'कच्चा बादाम' के भुबन बड्याकर के सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने से पहले देश भर में अपनी आवाज से सुर्खियां बटोरने का काम रानू मंडल ने किया था. रानू मंडल इसके बाद सोशल मीडिया पर छा गईं. उनके इंटरव्यू और वीडियो हर तरफ बजने लगे. लेकिन एक बार फिर से वह गुमनामी में खो गई हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर उनका और सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो रानू मंडल और सलमान खान 'हाल कैसा है जनाब का' गाना गा रहे हैं. लेकिन हकीकत कुछ और है. इस वीडियो में दोनों के अलग-अलग मौके के वीडिय डाले गए हैं, जिस पर यह सॉन्ग डाल दिया गया है. इस तरह से यह वीडियो काफी मजेदार बन पड़ा है. हालांकि यह वीडियो पुराना है, लेकिन इसे कभी भी देखने पर बहुत ही मजेदार लगता है. 

रानू मंडल का भी सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद वो रातों रात स्टार बन गईं थीं. रानू मंडल पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर की आवाज में गाना गाती थीं. एक दिन इसी तरह अपने टैलेंट से वो स्टार बन गई. वहीं उन्होंने हिमेश रेशमिया का 'तेरी मेरी कहानी' सॉन्ग भी गाया है.

वैसे भी कुछ समय पहले खबर आई थी कि रानू मंडल पर एक बायोपिक भी बनने जा रही है. इस फिल्म का नाम 'मिस रानू मारिया' होगा और इसका डायरेक्शन ऋषिकेश मंडल करेंगे. फिल्म में रानू मंडल का रोल मशहूर एक्ट्रेस इशिका डे निभाने वाली हैं.

ये VIDEO भी देखें : शहनाज गिल और यामी गौतम का एयरपोर्ट पर खूबसूरत लुक 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranu Mondal, Salman Khan, Ranu Salman Funny Video, Ranu Salman Video, Ranu Salman Viral Video, Salman Khan Video, Ranu Mondal Viral Video, Ranu Mondal Video, Ranu Mondal Net Worth, Ranu Mondal Wiki, Ranu Mondal Husband, Where Is Ranu Mondal Now, Ranu Mondal Now, Ranu Mondal House, रानू मंडल, रानू मंडल और सलमान खान, सलमान खान, वायरल वीडियो, Ranu Mondal Throwback Video, Bhuban Badyakar, Kacha Badam, Sahdev Dirdo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com