विज्ञापन

पैदा होते ही अस्पताल में अपने असली मां-बाप से बिछड़ गई थी ये एक्ट्रेस! मां ने मचाया हल्ला तो मच गया हड़कंप

एक्ट्रेस ने सिमी ग्रेवाल के साथ एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी से जुड़ा ये फिल्मी किस्सा सुनाया था. बात भी ऐसी कि सुनकर किसी फिल्म का प्लॉट लगे.

पैदा होते ही अस्पताल में अपने असली मां-बाप से बिछड़ गई थी ये एक्ट्रेस! मां ने मचाया हल्ला तो मच गया हड़कंप
रानी मुखर्जी के साथ पैदा होते ही हो गया था फिल्मी सीन
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने एक बार एक इंटरव्यू के दौरान अपने बचपन की एक हैरान करने वाली घटना शेयर की थी. रानी ने बताया कि उनके जन्म के कुछ ही देर बाद अस्पताल में वो किसी दूसरे नवजात बच्चे से एक्सचेंज हो गई थीं. मतलब यह कि जिस तरह आप फिल्मों में देखते हैं कि अस्पताल में बच्चे बदल जाते हैं कुछ ऐसा ही रानी मुखर्जी के साथ हो गया था. ‘मर्दानी' स्टार ने सिमी गरेवाल के साथ एक इंटरव्यू में इस घटना का खुलासा किया था.

रानी ने बताया कि अस्पताल के स्टाफ ने गलती से उन्हें एक पंजाबी परिवार के कमरे में रख दिया. वहीं उनकी मां कृष्णा मुखर्जी के उस परिवार का बच्चा रख दिया गया था. इस केस में केवल और केवल उनकी मां कृष्णा की सतर्कता ने कमाल किया था और रानी अपने असली परिवार से मिल पाईं. रानी ने बताया उनकी मां कृष्णा मुखर्जी जैसे ही बच्चे को देखा उन्हें शक हो गया. ऐसा इसलिए क्योंकि उस बच्चे की आंखें भूरी नहीं थीं. कृष्णा को जैसे ही अहसास हुआ कि बच्चा बदल गया उन्होंने तुरंत सभी को बताया और इसके बाद तो पूरे अस्पताल में हंगामा मच गया. थोड़ी देर की मशक्कत के बाद रानी अपने असली परिवार तक पहुंची और वो बच्चा अपने परिवार को सौंपा गया.

Latest and Breaking News on NDTV

रानी मुखर्जी की फिल्मी सफर

रानी मुखर्जी ने 1996 में बियर फूल से डेब्यू किया था. राजा की आएगी बारात ने उन्हें पहचान दिलाई और आमिर खान के साथ गुलाम से उन्होंने स्टारडम हासिल किया. कुछ कुछ होता है, हम तुम, वीर-जारा, मर्दानी और हिचकी जैसी फिल्मों में उनके दमदार किरदार याद किए जाते हैं. वे अपनी वर्सेटाइल एक्टिंग और ताकतवर स्क्रीन प्रेजेंस के लिए आज भी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज में से एक हैं. पर्सनल लाइफ की बात करें तो वे आदित्य चोपड़ा के साथ शादीशुदा हैं और आदिरा नाम से उनकी एक बच्ची है. 

यह भी पढ़ें: बॉबी देओल को एक फोटो की वजह से मिली 917 करोड़ की फिल्म, गर्व से चौड़ा हुआ था पापा धर्मेंद्र का सीना

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com