विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2022

Viral Video: रणबीर कपूर ने जब रेखा का हाथ पकड़ बोले थे अमिताभ बच्चन के डायलॉग, एक्ट्रेस बोलीं- याद रखना...

रेखा और अमिताभ बच्चन की प्रेम कहानी किसी से छुपी नहीं है. एक समय में ये दोनों एक-दूसरे के प्यार में बुरी तरह गिरफ्तार थे. हालांकि आज भी जब कभी अमिताभ बच्चन का जिक्र होता है, तो रेखा अपने इमोशंस छुपा नहीं पाती हैं.

Viral Video: रणबीर कपूर ने जब रेखा का हाथ पकड़ बोले थे अमिताभ बच्चन के डायलॉग, एक्ट्रेस बोलीं- याद रखना...
रणबीर कपूर और रेखा का थ्रोबैक वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

रेखा और अमिताभ बच्चन की प्रेम कहानी किसी से छुपी नहीं है. एक समय में ये दोनों एक-दूसरे के प्यार में बुरी तरह गिरफ्तार थे. हालांकि आज भी जब कभी अमिताभ बच्चन का जिक्र होता है, तो रेखा अपने इमोशंस छुपा नहीं पाती हैं. सोशल मीडिया पर रेखा का एक थ्रोबैक वीडियो इस समय खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे रणबीर कपूर के साथ देखी जा सकती हैं. इस वीडियो में जब रणबीर कपूर रेखा का हाथ पकड़ अमिताभ बच्चन का फेमस डायलॉग बोलते हैं तो रेखा का रिएक्शन देखने लायक होता है. 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रेखा का पुराना वीडियो 

इस वीडियो को रेखा के एक फैन पेज से शेयर किया गया है. यह एक अवार्ड फंक्शन का वीडियो है, जिसे रणबीर कपूर होस्ट कर रहे हैं. वे रेखा के पास जाकर कहते हैं कि क्या मैं आपके साथ एक डायलॉगबाजी कर सकता हूं. मेरी ये बचपन से चाहत थी. रेखा के हां कहने पर रणबीर उनका हाथ पकड़ अमिताभ बच्चन का मशहूर डायलॉग 'मैं और मेरी तन्हाई' बोलने लगते हैं. रणबीर के डायलॉग सुन कर रेखा मुस्कुराती हैं और आंख नीचे करके शर्माने लगती हैं. रणबीर का डायलॉग खत्म हो जाता है तो वे कहती हैं, "आई लव यू. कोई आपसे उतना प्यार नहीं कर सकता, जिस तरह से मैं करती हूं. हमेशा याद रखना". 

यह वीडियो वैसे तो पुराना है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक बार फिर वायरल होने लगा है. इस पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. लोग इस पर फायर और दिल वाले इमोजी कमेंट कर रहे हैं.

ये भी देखें: रणवीर सिंह, अनन्या पांडे और निम्रत कौर समेत कई सेलिब्रिटी एयरपोर्ट पर आए नजर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranbir Kapoor, Rekha, Ranbir Kapoor Rekha Video, Ranbir Kapoor Rekha Throwback Video, Ranbir Kapoor Rekha Viral Video, Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan Rekha, Jaya Bachchan, Amitabh Bachchan Rekha Video, Big B, Viral Video, Viral Bollywood Throwback Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com