विज्ञापन

रणबीर कपूर की रामायणम करेगी 3300 करोड़ से ज्यादा कमाई? एग्जिबिटर का दावा धुरंधर का तोड़ेगी रिकॉर्ड

ट्रेड एनालिस्ट विश्वेक चौहान का कहना है कि रामायणम कमाई के मामले में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर फ्रैंचाइजी के 3300 करोड़ रुपये के कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ देगी.

रणबीर कपूर की रामायणम करेगी 3300 करोड़ से ज्यादा कमाई? एग्जिबिटर का दावा धुरंधर का तोड़ेगी रिकॉर्ड
रामायणम रणबीर कपूर की फिल्म धुरंधर का 3300 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ सकती है: एग्जिबिटर
NDTV

रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. यह फिल्म पिछले साल से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. नितेश तिवारी के निर्देशन बन रही रामायणम दो पार्ट में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. लेकिन अभी से ही इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर अनुमान आने शुरू हो गए हैं. मशहूर थिएटर ओनर और फिल्म ट्रेड एनालिस्ट विश्वेक चौहान का कहना है कि रामायणम कमाई के मामले में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर फ्रैंचाइजी के 3300 करोड़ रुपये के कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ देगी. 

धुरंधर की तारीफ

धुरंधर फ्रैंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. यह आमिर खान की दंगल के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई. अब सबकी नजर रणबीर की रामायणम पर टिकी हुई है. विश्वेक चौहान ने सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में बात करते हुए धुरंधर की तारीफ की. उन्होंने कहा कि फिल्म में हर तरह के इमोशंस, एक्शन और मसाला है, जो दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखता है. उन्होंने इसे राकेश रोशन और मनमोहन देसाई की स्टाइल से जोड़कर देखा. दर्शकों को विलेन को हारते देख अच्छा लगता है, यही फिल्म की खासियत है.

ये भी पढ़ें: 30 एक्टर्स के लिए सेट पर मौजूद रहती थीं 50 वैनिटी वैन और 250 कारें, डायरेक्टर ने बताया कैसे शूट हुई वेलकम टू द जंगल

रामायणम की खासियत

विश्वेक चौहान ने आगे कहा कि रामायणम लोगों के दिल के बहुत करीब है. रामायणम का विषय हर भारतीय से जुड़ा हुआ है. रणबीर कपूर राम की भूमिका में नजर आएंगे. उनके साथ साई पल्लवी सीता बनेंगी, यश रावण का किरदार निभाएंगे और सनी देओल हनुमान बनेंगे. फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी हैं. उन्होंने बताया कि फिल्म की चर्चा बहुत अच्छी है. रणबीर का लुक और पूरा स्टार कास्ट दर्शकों को थिएटर खींच लाएगा. यहां तक कि गांवों से भी लोग फिल्म देखने आएंगे. अगर फिल्म दर्शकों से अच्छे से जुड़ गई तो आसमान की कोई सीमा नहीं रहेगी.

कब रिलीज होगी फिल्म

विश्वेक चौहान ने आदिपुरुष का उदाहरण भी दिया. उस फिल्म ने हिंदी में 35 करोड़ का अच्छा ओपनिंग किया था, लेकिन कहानी दर्शकों से कनेक्ट नहीं कर पाई. रामायणम में अगर सब सही रहा तो यह धुरंधर को भी पीछे छोड़ सकती है. रामायणम दो पार्ट में बनी है. पहला भाग 6 नवंबर को दिवाली के आसपास रिलीज होने वाला है. जबकि अगला पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी. रामायणम की दोनों फिल्मों की कुल लागत करीब 4000 करोड़ रुपये बताई जा रही है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Ramayana Ranbir Kapoor, Ramayana Budget, Ranbir Kapoor, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com