विज्ञापन

30 एक्टर्स के लिए सेट पर मौजूद रहती थीं 50 वैनिटी वैन और 250 कारें, डायरेक्टर ने बताया कैसे शूट हुई वेलकम टू द जंगल

अहमद खान की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में इतने सितारे हैं कि एक सांस में सबके नाम लेना मुश्किल है. अक्षय कुमार लीड रोल वाली इस फिल्म में करीब 34 कलाकार एक साथ काम कर रहे हैं.

30 एक्टर्स के लिए सेट पर मौजूद रहती थीं 50 वैनिटी वैन और 250 कारें, डायरेक्टर ने बताया कैसे शूट हुई वेलकम टू द जंगल
Ahmed Khan revealed how Welcome to the Jungle was shot
NDTV

अहमद खान की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में इतने सितारे हैं कि एक सांस में सबके नाम लेना मुश्किल है. अक्षय कुमार लीड रोल वाली इस फिल्म में करीब 34 कलाकार एक साथ काम कर रहे हैं. सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, आरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल और कई अन्य दिग्गज कलाकार इसमें शामिल हैं. फिल्म कल यानी 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इन सभी कलाकारों के फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

कलाकारों की डेट्स मैनेज करना मुश्किल

'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज से पहले फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान ने हॉलीवुड रिपोर्टर को दिए इंटरव्यू दिया. इस इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म की शूटिंग से जुड़े अपने अनुभव को शेयर किया. उन्होंने बताया कि इतने बड़े पैमाने पर फिल्म बनाना आसान नहीं था. गर्मी में शूटिंग, टाइट शेड्यूल, सभी कलाकारों की डेट्स मैनेज करना और सेट तैयार करना बहुत मुश्किल काम था. लेकिन हैरानी की बात यह है कि किसी भी बड़े स्टार में अहंकार या झगड़े नहीं हुए. सबने बहुत अच्छे से सहयोग किया और शूटिंग के दौरान मजे किए.

ये भी पढ़ें; विक्रम में खूंखार रोलेक्स के रोल के लिए अमिताभ बच्चन थे पहली पसंद, इस वजह से कर दिया था इंकार, सूर्या ने रचा इतिहास

700 से 900 लोग होते थे इकट्ठा

अहमद खान ने बताया कि कुछ दिनों तक सेट पर हर वक्त एक साथ 30 कलाकार शूटिंग पर मौजूद रहते थे. हर कलाकार के साथ करीब पांच लोग होते हैं, यानी सिर्फ कलाकारों की टीम ही 150 लोगों की हो जाती है. क्रू मेंबर्स की संख्या करीब 200 थी. स्टंट टीम, बैकग्राउंड एक्टर्स, घुड़सवार, डांसर्स आदि को मिलाकर कभी-कभी सेट पर कुल 700 से 900 लोग जुट जाते थे.

250 कार होती थी खड़ी

उन्होंने कहा, “हर दिन शूटिंग एक बड़े म्यूजिक कॉन्सर्ट जैसी लगती थी.” दो बड़ी जगह किराए पर ली थी. एक तरफ 50 वैनिटी वैन खड़ी करने की जगह चाहिए थी, दूसरी तरफ बैकग्राउंड आर्टिस्ट्स के लिए होल्डिंग एरिया और लीड यूनिट के लिए केबिन. कलाकार अपनी गाड़ियों से आते, टेक्नीशियन, मेकअप टीम, हेयर स्टाइलिस्ट सबकी अलग-अलग गाड़ियां. रोजाना 200 से 250 कारें सेट पर पहुंचती थीं. फिल्म की पूरी टीम ने इस बड़ी फिल्म की शूटिंग को सफलतापूर्वक संभाला. अहमद खान ने कहा कि सबकी मेहनत और समर्पण से फिल्म बनी. दर्शक अब इस एंटरटेनर को स्क्रीन पर देखने के लिए उत्सुक हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Welcome To The Jungle, Welcome To The Jungle  box Office, Ahmed Khan, Akshay Kumar, Welcome To The Jungle Akshay Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com