विज्ञापन

40 साल से अकेली रह रही सुशांत सिंह राजपूत की ऑनस्क्रीन मां, 80 की उम्र में भी कर रही काम, बोलीं- मर गई तो क्या किसी को पता चलेगा

इस एक्ट्रेस ने एक्टिंग करियर की शुरुआत बड़े पर्दे से की थी. धीरे-धीरे छोटे पर्दे का रुख किया और यहां भी दर्शकों का खूब प्यार पाया. यह एक्ट्रेस आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं.

40 साल से अकेली रह रही सुशांत सिंह राजपूत की ऑनस्क्रीन मां, 80 की उम्र में भी कर रही काम, बोलीं- मर गई तो क्या किसी को पता चलेगा
उषा नाडकर्णी साल 1987 से रह रही हैं अकेली
Social Media
नई दिल्ली:

पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस उषा ताई यानी कि उषा नाडकर्णी किसी इंट्रोडक्शन की मोहताज नहीं हैं. साल 1979 में फिल्म सिंहासन से बड़े पर्दे पर डेब्यू करने वाली उषा आज 80 साल की उम्र में भी लगातार काम कर रही हैं. उन्हें अक्सर इवेंट्स में भी देखा जाता है. उषा अपने टीवी शोज को लेकर तो चर्चा में रहती ही हैं लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ में भी कुछ ऐसी चीजें हैं जिनकी वजह से वो चर्चा में रही हैं. ये चीज है या उनकी जिंदगी का ये पहलु है उनका अकेलापन. एक्ट्रेस उम्र के इस पड़ाव में भी अकेली हैं खुद ही अपनी देखभाल करती हैं.

उषा ने एक बार खुद बताया था कि वह पिछले 40 साल से अकेली रह रही हैं. राजश्री मराठी के साथ बातचीत में उषा ने पहली बार अपने पति को लेकर बात की थी. उन्होंने बताया कि सालों पहले ही वह अपने पति से अलग हो घई थीं. लेकिन अपने पति या उनके परिवार के लिए उनके मन में कोई कड़वाहट नहीं है.

उषा ने बताया कि उनका एक बेटा है जो विदेश में रहता है. जब वह छोटा था तो अपनी नानी के साथ रहता था. उषा काम में बिजी रहती थीं इसलिए बेटे को अपनी मां के पास छोड़ा था. उषा ने बताया कि वह साल 1987 से यानी करीब 40 साल से अकेली रह रही हैं. जब उषा से पूछा गया कि क्या उन्हें अकेले महसूस नहीं होता तो उन्होंने कहा उन्हें अकेले रहने की आदत हो गई है.

उषा ने कहा, मैं 1987 से अकेली रह रही हूं. मुझे बिल्कुल डर नहीं लगता. शुरुआत में जब मैं अपने अपार्टमेंट में आई तो मुझे डर लगता था. मैं गार्ड को कही थी कि मुझे घर के दरवाजे तक छोड़ आओ क्योंकि मुझे डर लगता था कि कोई मुझपर पीछे से हमला न कर दे. लेकिन अब मुझे डर नहीं लगता.

यह भी पढ़ें: रामायणम् की रिलीज डेट कनफर्म, दिवाली से दो दिन पहले बड़े पर्दे पर आएंगे श्रीराम, पढ़ें क्या है रिलीज डेट

उन्होंने कहा, कभी कभी मैं सोचती हूं कि अगर मैं मर गई तो क्या किसी को पता चलेगा? लोग बता नहीं सकते कि वो कैसे मरेंगे? कुछ लोग सोते हुए मर जाते हैं, कुछ अस्पताल में मरते हैं, मैं बिल्कुल भी नहीं डरती, अगर मैं नींद में मर गई तो पड़ोसी मेरा दरवाजा खटखटाएंगे और सोचेंगे बुड्ढी ने दरवाजा नहीं खोला.

     

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Usha Nadkarni, Usha Nadkarni Age, Pavitra Rishta, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com