विज्ञापन

उदयपुर की वादियां, आमिर-जूही का रोमांस, अलका-सानू का जादू, 33 साल बाद भी सुपरहिट गाना, आशिक की नजर ना पड़े तो श्रृंगार रहता है अधूरा

90 के दशक का यह रोमांटिक गीत आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है. आमिर खान और जूही चावला की शानदार केमिस्ट्री के साथ कुमार सानू और अलका याज्ञनिक की आवाज ने इसे सदाबहार बना दिया.

उदयपुर की वादियां, आमिर-जूही का रोमांस, अलका-सानू का जादू, 33 साल बाद भी सुपरहिट गाना, आशिक की नजर ना पड़े तो श्रृंगार रहता है अधूरा
जूही-आमिर का गाना है सुपरहिट

90 के दशक में बॉलीवुड ने एक से बढ़कर एक रोमांटिक गाने दिए, जो आज भी लोगों की प्लेलिस्ट का अहम हिस्सा हैं. इन्हीं सदाबहार गीतों में शामिल है ‘घूंघट की आड़ से दिलबर का', जो साल 1993 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के' का मशहूर गीत है. करीब 33 साल बाद भी इस गाने की लोकप्रियता बरकरार है और शादी-ब्याह से लेकर संगीत समारोहों तक इसकी धुन आज भी खूब सुनाई देती है.  इस गाने में आमिर खान और जूही चावला की शानदार केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. दोनों की मासूम प्रेम कहानी और स्क्रीन पर उनकी एक्टिंग ने इस गाने को और भी खास बना दिया. वहीं कुमार सानू और अलका याज्ञनिक की मधुर आवाज ने इसे हमेशा के लिए यादगार बना दिया. उस दौर में दोनों की जोड़ी ने कई सुपरहिट गाने दिए और यह गीत भी उनकी बेहतरीन गानों में गिना जाता है.

उदयपुर में हुई थी शूटिंग 

‘घूंघट की आड़ से दिलबर का' के संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण थे, जिन्होंने 90 के दशक में रोमांटिक संगीत को नई पहचान दी. वहीं इसके बोल मशहूर गीतकार समीर ने लिखे थे. गीत के बोल, संगीत और गायकी का ऐसा खूबसूरत मेल बना कि यह रिलीज होते ही लोगों की जुबान पर चढ़ गया. इस गाने की एक और खास बात इसकी लोकेशन है. इसकी शूटिंग राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर की मनमोहक वादियों और ऐतिहासिक स्थलों के बीच की गई थी. झीलों और महलों की खूबसूरती ने इस रोमांटिक गीत को और भी आकर्षक बना दिया. यही वजह है कि आज भी इस गाने के दृश्य दर्शकों को अपनी ओर खींचते हैं.

जूही चावला ने एक इंटरव्यू में इस गाने की शूटिंग से जुड़ा दिलचस्प किस्सा भी साझा किया था. उन्होंने बताया था कि शूटिंग के दौरान फिल्म के कई बड़े क्रू मेंबर्स सेट पर मौजूद नहीं थे और उनकी जगह असिस्टेंट्स ने जिम्मेदारी संभाली थी. इसके बावजूद पूरी टीम ने मेहनत से काम किया और नतीजा यह रहा कि यही गीत फिल्म की सबसे बड़ी हाइलाइट बनकर सामने आया.

आमिर-जूही की 90s की सबसे पॉपुलर फिल्म  

साल 1993 में रिलीज हुई ‘हम हैं राही प्यार के' उस दौर की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल रही. फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके गानों को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. तीन दशक से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी ‘घूंघट की आड़ से दिलबर का' 90 के दशक के सबसे पसंदीदा रोमांटिक गीतों में गिना जाता है. इसकी मधुर धुन, खूबसूरत बोल और आमिर-जूही की यादगार जोड़ी आज भी इस गाने को सदाबहार बनाए हुए है.

यह भी पढ़ें: ऋषि कपूर का सुपरहिट शिव गीत, 35 साल से बना है कांवड़ यात्रा की शान, किशोर कुमार के बेटे ने दी आवाज, असद भोपाली ने बनाया सदाबहार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Juhi Chawla, Aamir Khan, Entertainment, Kumar Sanu, Alka Yagnik
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com