विज्ञापन

प्रदीप रावत के आखिरी पलों को याद कर इमोशनल हुए बेटे विक्रमादित्य, कहा- डॉक्टर उन्हें CPR दे रहे थे

Pradeep Rawat Son : दिवंगत एक्टर प्रदीप रावत का निधन 4 अगस्त को 74 साल की उम्र में ब्लड कैंसर से लड़ते हुए हुआ था. 

प्रदीप रावत के आखिरी पलों को याद कर इमोशनल हुए बेटे विक्रमादित्य, कहा- डॉक्टर उन्हें CPR दे रहे थे
प्रदीप रावत के बारे में उनके बेटे विक्रमादित्य ने कही ये बात
नई दिल्ली:

कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद 74 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले वरिष्ठ अभिनेता प्रदीप रावत बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गए. मुंबई को ओशीवारा शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार हुआ. वहीं इस दौरान उनके बेटे विक्रमादित्य इमोशनल हो गए. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने पिता के आखिरी पलों को याद किया और बताया कि बीते पिछले कुछ दिन उनके परिवार के लिए बहुत मुश्किल रहे. उन्होंने कहा- हम डॉक्टर के पास गए और उन्होंने कहा कि शायद पेट का इन्फेक्शन या कुछ और हो सकता है. उन्होंने उन्हें बहुत सारी दवाइयां दीं.

प्रदीप रावत के बेटे ने कहा- उन्हें बहुत सारी दवाइयां दीं

विक्रमादित्य ने मीडिया से कहा, "लेकिन किसी का भी असर नहीं हुआ. मेरी मां ने मुझे फोन करके बताया कि उनकी तबीयत और बिगड़ गई है. हमने ब्लड टेस्ट करवाया और उनके व्हाइट ब्लड सेल का काउंट बहुत ज्यादा था. हम तुरंत उन्हें कोकिलाबेन हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने हमें बताया कि 99 प्रतिशत संभावना है कि यह ब्लड कैंसर है."

ये भी पढे़ं- Spiderman Box Office Collection Day 7: टॉम हॉलेंड की स्पाइडर मैन की 7वें दिन दहाड़, भारत में 350 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड छापे इतने नोट

'हम बुरी तरह टूट गए थे'

उन्होंने आगे कहा, "एक दिन बाद, यह कन्फर्म हो गया कि यह ब्लड कैंसर ही है. हम बुरी तरह टूट गए थे/ यह कैंसर का एक रेयर टाइप था और यह बहुत तेजी से फैलता है. हमने अपने पिता के टेस्ट सिर्फ दो महीने पहले ही करवाए थे और सब कुछ नॉर्मल था. तो जो कुछ भी हुआ, वह डेढ़ महीने के अंदर ही हुआ."

पिता के आखिरी पलों को किया याद

विक्रमादित्य ने आगे कहा, "हम जल्दी से ICU के बाहर गए. सभी डॉक्टर अंदर थे. मैंने दरवाजा खोला और देखा कि वे उन्हें CPR दे रहे थे. तभी मुझे समझ आ गया. फिर मेरी मां रोने लगीं. बस इतना ही. मुझे यकीन है कि वह अब बेहतर जगह पर हैं." परिवार के दुख के बावजूद, विक्रमादित्य ने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया, जो दिग्गज एक्टर को विदाई देने आए थे. उन्होंने कहा, "उन्हें खुशी होती कि इतने सारे लोग आए. मुझे यकीन है कि वह बहुत खुश हैं. आपका बहुत-बहुत धन्यवाद."

प्रदीप राव के बारे में 

‘सरफरोश' और ‘गजनी' जैसी हिंदी फिल्मों के अलावा कई दक्षिण भारतीय फिल्मों तथा टीवी धारावाहिकों में अभिनय कर चुके रावत का मंगलवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया था. प्रदीप रावत को ‘महाभारत' में अश्वत्थामा की भूमिका से पहचान मिली. इसके बाद उन्होंने ‘तहकीकात', ‘चंद्रकांता' और ‘युग' जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया. हिंदी फिल्मों में उन्होंने ‘अग्निपथ', ‘मेरी जंग', ‘सरफरोश', ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई' और ‘छावा' जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया. उन्होंने पहले सूर्या अभिनीत तमिल फिल्म ‘गजनी' में खलनायक की भूमिका निभाई थी और बाद में आमिर खान अभिनीत इसके हिंदी संस्करण में भी वही भूमिका दोहराई. 

ये भी पढ़ें- 53 साल पुरानी फिल्म, जिसमें आरडी बर्मन ने कंपोज किए एक से बढ़कर एक हिट गाने,विजय अरोड़ा- नीतू सिंह की जोड़ी चीन से लेकर रूस में हिट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pradeep Rawat, Bollywood, Pradeep Rawat Son
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com