रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट
- रणबीर-आलिया की फोटो वायरल
- न्यूयॉर्क में की शॉपिंग
- सोशल मीडिया पर आई तस्वीर
नई दिल्ली:
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में अपने पापा ऋषि कपूर के मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए साथ में हैं. इस दौरान वह अपने करीबी दोस्त एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ दिखे. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें शॉपिंग करने के बाद हाथ में बैग लिए हुए दिखाई दिए. इस तस्वीर को फिल्मफेयर ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है. दोनों ही स्टार्स काफी अट्रैक्टिव दिखाई दे रहे हैं. बता दें, बी-टाउन में दोनों ही स्टार्स को कई बार एक साथ देखा जा चुका है. रणबीर कपूर के बर्थडे पर भी आलिया भट्ट उनके साथ मौजूद थीं, और मां नीतू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की थी.
रणबीर कपूर की Mom नीतू ने आलिया के साथ पोस्ट की ये तस्वीर, फिर लिखा कुछ ऐसा
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का कहना है कि वह अफवाहों पर ध्यान नहीं देतीं और यह तब तक सहती रहती हैं, जब तक कोई उनकी निजता में दखल न दे. आलिया का निजी जीवन रणबीर कपूर से संबंधों को लेकर हरदम चर्चा में बना रहता है. आलिया से इस मसले पर मीडिया ने यह पूछा कि क्या वह अगले साल रणबीर से शादी करने वाली हैं? तो इस पर आलिया ने कहा, "मैं अफवाहों पर कोई ध्यान नहीं देती. अफवाहें कुछ बोलने या जवाब देने के लिए नहीं होतीं."
आलिया ने आगे कहा, "जब तक आप मेरे बाथरूम में नहीं घुस रहे हैं, तब तक ठीक है (जब तक आप मेरी निजता में दखल नहीं देते तब तक ठीक है). अगर लोग मेरे बारे में बातें नहीं कर रहे हैं तो उतनी लोकप्रिय नहीं हूं. इसलिए अगर लोग बाते कर रहे हैं तो मैं लोकप्रिय हूं. सच कहूं तो मैं पेशेवर और निजी स्तर बहुत ही खुश हूं."
'कुछ कुछ होता है 2' में हो सकते हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, करण जौहर ने दिए संकेत
बता दें, धर्मा प्रोडक्शन्स की अगली फिल्म 'बह्मास्त्र' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी जमेगी. दोनों स्टार्स इस तस्वीर में पोज दे रहे हैं. वहीं, आलिया और रणवीर सिंह की जोड़ी आगामी फिल्म 'गली बॉय' में जमने वाली है. आलिया की आने वाली अन्य फिल्मों में जोया अख्तर की 'गली बॉय', अभिषेक वर्मन की 'कलंक' व करण जौहर की 'तख्त' भी शामिल हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इनपुट आईएएनएस से भी)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, Ranbir Kapoor Alia Bhatt In New York