विज्ञापन

राणाजी माफ करना के रीमेक का सोशल मीडिया पर बना मजाक, लोग बोले- राणाजी ने सुन लिया तो कभी माफ नहीं करेंगे

31 साल पहले शाहरुख खान और सलमान खान की फिल्म करण अर्जुन में ममता कुलकर्णी ने एक गाना किया था. गाने के बोल थे राणा जी माफ करना. ये गाना उस वक्त सुर्खियों में रहा. अब हाल में इसका एक नया वर्जन रिलीज हुआ जिस पर फैन्स नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं.

राणाजी माफ करना के रीमेक का सोशल मीडिया पर बना मजाक, लोग बोले- राणाजी ने सुन लिया तो कभी माफ नहीं करेंगे
'राणा जी' के नए वर्जन पर भड़के नेटिजन्स
Social Media
नई दिल्ली:

पुराने गानों का रीमेक पिछले कुछ समय से एक हॉट ट्रेंड बन गया है. कभी फिल्मों में तो कभी सिंगल म्यूजिक वीडियो के तौर पर पुराने नगीनों को नए तड़के के साथ पेश किया जा रहा है. इसी कड़ी में अब ममता कुलकर्णी का पपुलर गाना भी शामिल हो गया है. टिप्स म्यूजिक ने तनिष्क बागजी के साथ मिलकर 'राणा जी माफ करना' का एक नया वर्जन लेकर आए. राणा जी 2.0 नाम से आया गाना असल में फिल्म करण अर्जुन में था. इस गाने में ममता कुलकर्णी, अमरीश पुरी के सामने डांस करती नजर आई थीं. अब जब 31 साल बाद ये गाना लौटा तो इसके अंदाज ही बदल गए.

नए गाने में नहीं दिखे राणा जी

माहिरा शर्मा के इस नए म्यूजिक वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा ही है. कई इंटरनेट यूजर हैं जिन्हें माहिरा के डांस स्टेप्स काफी पसंद आए लेकिन उन लोगों ने भी राणा जी को मिस किया. दरअसल ये गाना पूरी तरह से माहिरा पर फोकस्ड है उनके साथ कोई और जाना पहचाना चेहरा लीड में नहीं है. इससे पुराने गाने वाली फील तो पूरी तरह ही खत्म हो जाती है. वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किया कि अमरीश पुरी के बिना ये गाना अधूरा है. वी मिस यू राणा जी. इस तरह ये गाना पहले मोर्चे पर ही लोगों को निराश कर गया. इसके अलावा कुछ लोगों ने इसे डांस मूव्स के चलते अश्लील भी कहा. वहीं एक ने लिखा, ये करण अर्जुन के हिट क्लासिक गाने की बेइज्जती है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Social Media

गाना देख कभी माफ नहीं करेंगे 'राणा जी'

माहिरा शर्मा के सेंशुअसस डांस की तारीफ हुई लेकिन इसके अलावा इंटरनेट यूजर्स को इसमें कुछ भी ऐसा नहीं दिखा जिससे इसे पसंद किया जाए. एक तो इतना तक कह दिया कि आंखें बंद करके देखों तो सेम ही लगेगा. एक ने लिखा, माफी राणा जी से नहीं ममता कुलकर्णी से मांगो. एक ने लिखा, एक और गाना बर्बाद. एक कमेंट था, राणा जी इसको बिल्कुल भी माफ मत करना. एक ने लिखा, अश्लील, ममता कुलकर्णी ने इस गाने के साथ इंसाफ किया था तो वहीं एक कमेंट था, राणा जी माफ नहीं करेंगे बहन.

यह भी पढ़ें: 5 मिनट का 75 करोड़ लेने वाली एक्ट्रेस का स्टाइल कॉपी करती दिखी भूत बंगला एक्ट्रेस, लोग बोले- मीशो की जेंडेया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mamta Kulkarni, Rana Ji 2.0, Amrish Puri, Karan Arjun, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com