नितेश तिवारी 4000 करोड़ की रामायणम् का ट्रेलर जब से लॉन्च हुआ है तब से दर्शकों में इसे देखने एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म के डायरेक्टर ने जहां इस फिल्म को ग्लोबली रिलीज करने के फैसले के चलते उन्होंने इसके कई तैयारियां की है, जिसमें डॉयलॉग को सबसे ज्यादा महत्व दिया गया है, क्योंकि जिस तरह इस मूवी में किरदारों के हिंदी में दमदार आवाज सुनाई दे रही हैं, वहीं डयरेक्टर चाहते थे कि उसी तरह ग्लोबल सिनेमा में रिलीज के दौरान इसके डायलॉग उसी तरह दर्शकों पर अपनी छाप छोड़े. सबसे ज्यादा इसके लिए कन्नड़ सुपरस्टार यश की एक्टिंग की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं, क्योंकि यश की दमदार डॉयलॉगिग ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
यश नहीं मार्वल के मोहन कपूर की आवाज
पर्दे पर रावण के दमदार और रौबदार रोल के साथ जो रोबीली आवाज गूंजती हुई इसके अंग्रेजी ट्रेलर में जो आवाज सुनाई दे रही है, उसने इस किरदार को और भी बेहतरीन बना दिया है. शुरुआत में दर्शकों को लगा कि यह डबिंग खुद यश ने की है, लेकिन ऐसा नहीं है इसके पीछे भारतीय सिनेमा के फेमस एक्टर मोहन कपूर की है.
मोहन कपूर की आवाज ने बढ़ाया रावण का खौफ
अपनी गंभीर और भारी-भरकम आवाज के लिए पहचाने जाने वाले मोहन कपूर ने 'रामायण' के अंग्रेजी संस्करण में लंकापति रावण बने यश को अपनी आवाज दी है. उनकी आवाज में मौजूद अधिकारपूर्ण लहजा और गहराई यश के विशाल गेटअप और स्क्रीन प्रेजेंस से पूरी तरह मेल खाती है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस ट्रेलर को मिल रही सराहना में मोहन कपूर के इस वॉइस-ओवर का बड़ा योगदान माना जा रहा है.
द मार्वल्स में बने थे मिस मार्वल के फादर
मोहन कपूर ने इंडियन सिनेमा के साथ ग्लोबल सिनेमा में भी काम किया है. उन्होंने हॉलीवुड की पहले मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की वेब सीरीज 'एमएस मार्वल' और फिल्म 'द मार्वल्स' में काम किया है जिसमें उन्होंने मुख्य किरदार कमला खान (मिस मार्वल) के फादर (यूसुफ खान) का रोल किया था.
इसके अलावा वह फेमस अमेरिकी पॉलिटिकल थ्रिलर 'होमलैंड', 'द सेकंड बेस्ट एग्जॉटिक मैरीगोल्ड होटल' और ऑस्कर नॉमिनेटिड फिल्म 'जीरो डार्क थर्टी' जैसे बड़ी हॉलीवुड मूवीज का हिस्सा रह चुके हैं.
यहां देखें रामायणम् का अंग्रजी ट्रेलर
दो पार्टस में रिलीज होगी रामायणम्
निर्माताओं ने इस 4000 करोड़ी प्रोजेक्ट को दो पार्टस में रिलीज करने का फैसला किया है. फिल्म का पहला भाग 6 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगा, जबकि इसका दूसरा भाग साल 2027 में रिलीज किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: रामायणम् भारत से पहले विदेशों में होगी रिलीज, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताई वजह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं