विज्ञापन

तारक मेहता की दयाबेन के पिता के अंतिम संस्कार में नहीं रुके आंसू, भाई 'सुंदरलाल' भी हुए इमोशनल, दिशा वकानी और मयूर वकानी का वीडियो वायरल

taarak mehta actor Disha Vakani and Mayur Vakani : तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक्ट्रेस दिशा वकानी और मयूर वकानी के पिता भीम वकानी का निधन हो गया है.  

तारक मेहता की दयाबेन के पिता के अंतिम संस्कार में नहीं रुके आंसू, भाई 'सुंदरलाल' भी हुए इमोशनल, दिशा वकानी और मयूर वकानी का वीडियो वायरल
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आई थीं दिशा वकानी
नई दिल्ली:

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन और उनके भाई सुंदरलाल का किरदार निभाने वाले एक्टर्स दिशा वकानी और मयूर वकानी के पिता भीम वकानी का 7 अप्रैल को निधन हो गया. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि  भीम वकानी लेजेंड्री एक्टर और थियेटर आर्टिस्ट हैं, जिनके निधन से टीवी इंडस्ट्री सदमे में हैं. वहीं उनके परिवार और दोस्त काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर भीम वकानी के अंतिम संस्कार का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर के बच्चे दिशा वकानी और मयूर वकानी इमोशन होते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी इमोशनल हो गए हैं. 

पिता के अंतिम संस्कार में इमोशनल हुईं दयाबेन

सास बहू और साजिश के इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में दिशा वकानी को अंतिम संस्कार में पहुंचते हुए इमोशनल होते हुए देखा जा सकता है. उन्होंने अपना चेहरा मास्क और सिर पर दुपट्टा रखा हुआ है. इसके अलावा अन्य वीडियो में दिशा वकानी के भाई मयूर वकानी को इमोशनल होते हुए देखा जा सकता है. वीडियो देखने के बाद फैंस भी इमोशनल हो गए हैं. 

ये भी पढ़ें- दूरदर्शन की रामायण Vs 4000 करोड़ी रामायणम् में हुई तुलना, रामानंद सागर के बेटे बोले- लोग अक्सर इस बात को नजरअंदाज...

लाइमलाइट से दूर हैं दिशा वकानी

एक्ट्रेस दिशा वकानी टीवी की दुनिया का जाना माना नाम हैं, जिन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन की भूमिका निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल की है. वहीं उनके भाई मयूर वकानी भी शो में दयाबेन के भाई सुंदरलाल का किरदार निभाया था. हालांकि पिछले काफी समय से वह एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं. वहीं फैंस उनकी शो में वापसी का इंतजार कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- 18 साल से एटली ने संभालकर रखा 800 करोड़ी राका का आइडिया, शाहरुख खान हुए फैन, अल्लू अर्जुन से कहा- तुम लोगों ने मिलकर...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com