Bismillah Bhojpuri Song: आम्रपाली दुबे इन दिनों बिग बॉस 20 में धमाल मचाती हुईं नजर आ रही हैं, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. इस बीच मेकर्स ने पिछले दिनों उनकी नई भोजपुरी फिल्म रोजा (Roza) का ऐलान किया था, जिसका ट्रेलर खूब वायरल हुआ था. लेकिन अब आम्रपाली दुबे की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म का गाना बिस्मिल्लाह रिलीज हो गया है, जो यूट्यूब पर धूम मचा रहा है. फिल्म में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) मुस्लिम लड़की के किरदार में नजर आ रही हैं, जिसे नवजात बच्चे के साथ घर से बाहर निकाल दिया जाता है और वह अपने हक की लड़ाई लड़ते हुए नजर आती है.
आम्रपाली दुबे की रोजा का नया गाना बिस्मिल्लाह रिलीज
बी4यू भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर गाना बिस्मिल्लाह रिलीज कर दिया गया है, जिसमें आम्रपाली दुबे और आजम शैख नजर आ रहे हैं. गाने को जितेश शंकर और स्निग्धा सरकार ने आवाज दी है. जबकि बोल अमजद अरवली ने लिखे हैं. सगीतकार ओम झा हैं. फिल्म का निर्देशन इश्तियाक शैख बंटी ने किया है. वहीं निर्माता अमित सिंह चौहान हैं.
आम्रपाली दुबे की नई भोजपुरी फिल्म की कहानी
रोजा फिल्म की कहानी की बात करें तो आम्रपाली दुबे एक मुस्लिम महिला की भूमिका में नजर आ रही हैं. शकील नियाजी द्वारा लिखी फिल्म की कहानी समाज की उन महिलाओं की पीड़ा को सामने लाने का प्रयास करती है, जिन्हें कमजोर समझकर अपने ही लोगों या प्रभावशाली व्यक्तियों के अत्याचार का सामना करना पड़ता है. फिल्म की कहानी लिखी है. आम्रपाली दुबे के किरदार और फिल्म की विषयवस्तु को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ने की उम्मीद है.
आम्रपाली दुबे की रोजा की कास्ट
भोजपुरी फिल्म ‘रोजा' में आम्रपाली दुबे, आज़म शैख, ज्योति मिश्रा, अमित शुक्ला, अयाज खान, जे. नीलम, विद्या सिंह, संतोष श्रीवास्तव, अनु ओझा, उल्हास कुड़वा, स्लेशा मिश्रा, नीलम पांडेय, ससिस्टा रॉय और स्वस्तिका राय मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं.
ये भी पढे़ं- निरहुआ की 18 साल पुरानी भोजपुरी फिल्म, रिक्शेवाले को अमीर लड़की से प्यार, जमकर बरसे नोट, 10 के दस गाने सुपरहिट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं