विज्ञापन

Ramayan Actor Sanjay Jog : रामायण के भरत की दर्दनाक मौत से हिल गया था पूरा देश, एक किसान जिन्हें रामानंद सागर ने बना दिया एक्टर, फिल्मों में भी मचाई थी धूम

Ramayan Actor Sanjay Jog : संजय जोग एक जाने-माने एक्टर थे, जिन्हें रामानंद सागर के मशहूर सीरियल रामायण में भरत के किरदार के लिए जाना जाता है. उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी काम किया था.

Ramayan Actor Sanjay Jog : रामायण के भरत की दर्दनाक मौत से हिल गया था पूरा देश, एक किसान जिन्हें रामानंद सागर ने बना दिया एक्टर, फिल्मों में भी मचाई थी धूम
Ramayana Bharat : रामायण के भरत की हुई थी दर्दनाक मौत
नई दिल्ली:

Ramayan Actor Sanjay Jog : रामानंद सागर की रामायण 90 के दशक का सबसे मशहूर टीवी शो था. उस दौर में ही नहीं आज तक ऐसा कोई दूसरा शो नहीं आया जिसे उसकी तरह पॉपुलैरिटी हासिल की. इस शो में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया ने राम और सीता का किरदार निभाया था, वैसे तो शो के सभी किरदारों को लोगों ने खूब पसंद किया, लेकिन एक किरदार को आज भी बहुत इज्जत से याद किया जाता है, वो है भरत का किरदार. इस रोल को संजय जोग ने निभाया था.

संजय जोग कौन थे?

संजय जोग एक जाने-माने एक्टर थे, जिन्हें रामानंद सागर के मशहूर सीरियल रामायण में भरत के किरदार के लिए जाना जाता है. उनकी एक्टिंग सिर्फ पौराणिक सीरियल तक ही सीमित नहीं थी, पुणे के 'फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया' से ट्रेनिंग लेने के बाद उन्होंने मराठी, गुजराती और हिंदी फिल्मों में भी काम किया था.

यह भी पढ़ें- 'काशी हिले, पटना हिले', 'परदेसी परदेसी' देने वाले इस जोड़ी का 90 में चलता था सिक्का, गुलशन कुमार हत्याकांड के बाद हुए अलग, एक ने छोड़ा देश, एक की गई जान

एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले संजय जोग क्या करते थे?

एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले संजय जोग एक किसान थे. एक्टिंग शुरू करने के बाद भी उन्होंने खेती करना जारी रखा. इसके बाद वे आगे की पढ़ाई के लिए मुंबई चले गए. उन्हें एक्टिंग में दिलचस्पी थी, इसलिए कॉलेज के बाद उन्होंने 'फिल्मालया स्टूडियोज़' में एक्टिंग का कोर्स किया. बाद में, उन्हें अपनी पहली मराठी फिल्म 'सापला' मिली. हालांकि ये फिल्म फ्लॉप हो गई. फिल्म के फ्लॉप होने के बाद वो डिप्रेशन में चले गए और फिर अपने घर जाकर खेती करने लगे. लेकिन किस्मत उन्हें फिर से मुंबई लाई और यहां इस बार उन्हें एक मल्टी-स्टारर मराठी फिल्म मिली. इसके बाद रामानंद सागर की नजर उनपर पड़ी और बस उनकी जिंदगी बदल गई. रामायण ने उन्हें घर-घर में पहचान दी.

यह भी पढ़ें-  सुपरहिट फिल्म देकर भी खूब रोई थी ऐश्वर्या की बहन, डायरेक्टर की गलत मांग के बाद हुई गायब, जानें अब कहां है 'ये दिल आशिकाना' खूबसूरत हसीना

संजय जोग की मौत कैसे हुई?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय जोग की मौत लिवर फेल होने की वजह से हुई थी. 27 नवंबर 1995 को महज 40 साल की उम्र में वह इस दुनिया को अलविदा कह गए. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com