विज्ञापन

सुपरहिट फिल्म देकर भी खूब रोई थी ऐश्वर्या की बहन, डायरेक्टर की गलत मांग के बाद हुई गायब, जानें अब कहां है 'ये दिल आशिकाना' एक्ट्रेस

ये दिल आशिकाना एक ब्लॉकबस्टर रही और फिल्म ने अपने बजट से 7 गुना अधिक कमाई की. बावजूद फिल्म के लीड कास्ट को इसके बाद ज्यादा काम नहीं मिला और आखिरकार फिल्मी दुनिया से दूर होना पड़ा.

सुपरहिट फिल्म देकर भी खूब रोई थी ऐश्वर्या की बहन, डायरेक्टर की गलत मांग के बाद हुई गायब, जानें अब कहां है 'ये दिल आशिकाना' एक्ट्रेस
आज कहां है ‘ये दिल आशिकाना’ की हीरोइन
नई दिल्ली:

कुछ फिल्मों और उसके गाने सालों ही नहीं दशकों बाद भी याद रह जाते हैं. ऐसी ही एक फिल्म थी 2002 में रिलीज हुई फिल्म ये दिल आशिकाना. फिल्म का गाना, उठा ले जाउंगा तुझे मैं डोली में और टाइटल सॉन्ग ये दिल आशिकाना आज भी सोशल मीडिया पर और लोगों की जुबान पर भी सुनाई देता है. इस फिल्म से दो नए सितारों का बॉलीवुड में उदय हुआ था, लेकिन ये सितारे फिर जल्द ही गुमशुदा हो गए और आज उनके फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर वो कहां है. ये दिल आशिकाना के लीड कास्ट करण नाथ और जिविधा शर्मा आज ग्लैमर वर्ल्ड की चकाचौंध से दूर हो गए हैं.
 

कहां हैं जिविधा

ये दिल आशिकाना एक ब्लॉकबस्टर रही और फिल्म ने अपने बजट से 7 गुना अधिक कमाई की. बावजूद फिल्म के लीड कास्ट को इसके बाद ज्यादा काम नहीं मिला और आखिरकार फिल्मी दुनिया से दूर होना पड़ा. फिल्म के हीरो करण नाथ इसके बाद फिल्म श्श्श और तुम - ए डेंजरस ऑब्सेशन' में नजर आए लेकिन ये दोनों ही फिल्में नहीं चलीं. एक दशक से भी ज्यादा समय तक बड़े पर्दे से दूर रहने के बाद, उन्होंने 2020 में ‘गन्स ऑफ बनारस' के साथ वापसी की. हालांकि इसके बाद उनके पास ज्यादा काम नहीं आया.

ये भी पढ़ें - मुंबई के आलिशान घर में रहते हैं धुरंधर के जमील जमाली, हर एक कोने में हैं शांति और सुकून, फैंस बोले- फाइव स्टार

जिविधा ने बताया इंडस्ट्री का कड़वा सच

वहीं फिल्म की हीरोइन जिविधा शर्मा को एक आउटसाइडर होने की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. जिविधा ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और वह रातोंरात स्टार बन गईं. इसके बाद काफी सारे फिल्ममेकर्स ने उनसे संपर्क किया लेकिन इन सबके बीच उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा. उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहा और गलत तरीके से छुआ.

जिविधा का आरोप है कि उन्होंने इन चीजों का विरोध किया तो उन्हें साइडलाइन कर दिया गया. जिसके बाद उन्हें खुद लगने लगा कि ये जगह उनके लिए नहीं है और वह ग्लैमर वर्ल्ड से दूर हो गईं. बाद के सालों में उन्होंने कुछ टीवी शोज और साउथ की फिल्मों में काम किया. लेकिन उन्हें वो जगह नहीं मिल पाई जिसके वो लायक थीं. 

ये भी पढ़ें -  शूटिंग देखने गई इस एक्ट्रेस को दूरदर्शन की ‘महाभारत' में मिला रोल, सेट पर कृष्ण से हुआ प्यार, अक्षय, जैकी, ऋषि की बनी हीरोइन, पता है ना?

ताल में ऐश्वर्या की बनी थीं बहन  
जिविधा शर्मा ने 1999 में आई फिल्म 'ताल' में ऐश्वर्या राय की छोटी बहन का रोल प्ले किया था. छोटे से रोल में भी उन्हें काफी पसंद किया गया था. हालांकि पॉप्युलैरिटी उन्हें 'ये दिल आशिकाना' से मिली. यह सुपरहिट फिल्म थी. 4 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 10 करोड़ की कमाई की. 

 

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
Consulting News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yeh Dil Aashiqana, Yeh Dil Aashiqana Stars, Jividha Sharma Age, Jividha Sharma Career, Jividha Sharma Husband
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com