विज्ञापन

रामायणम् ने रिलीज से पहले बना दिया कमाई का ये रिकॉर्ड, दिवाली पर रिलीज हुई फिल्मों से है सीधा कनेक्शन

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही रामायणम् 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. इससे पहले एडवांस बुकिंग में इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. देशभर के सिनेमा चेन मालिकों ने इस दीवाली को बॉक्स ऑफिस बोनैंजा बताया है.

रामायणम् ने रिलीज से पहले बना दिया कमाई का ये रिकॉर्ड, दिवाली पर रिलीज हुई फिल्मों से है सीधा कनेक्शन
रामायणम् को बॉक्स ऑफिस पर मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स, पहले दिन ही कमा सकती है 100 करोड़!
Social Media
नई दिल्ली:

नमित मल्होत्रा की फिल्म ‘रामायण' दिवाली से पहले हिंदी सिनेमा के लिए एक नया रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है. फिल्म की एडवांस बुकिंग को कई दिनों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. पीवीआर आईनॉक्स सर्किट में फिल्म के अब तक 4 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. नमित मल्होत्रा की ‘रामायण' बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक शुरुआत करने की तैयारी में है. फिल्म दो दशक से ज्यादा समय में दिवाली से पहले रिलीज होने वाली किसी हिंदी फिल्म की सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड बना सकती है.

5 नवंबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. टिकट खिड़कियों पर मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के बीच अब एक दिलचस्प सवाल उठ रहा है कि क्या प्रभु श्रीराम प्री-दिवाली बॉक्स ऑफिस की पुरानी धारणा को बदल पाएंगे? आमतौर पर दिवाली से ठीक पहले का समय हिंदी फिल्मों की रिलीज के लिए अच्छा नहीं माना जाता. इसकी वजह यह है कि इस दौरान लोग त्योहार की तैयारियों, खरीदारी और पारिवारिक कार्यक्रमों में बिजी रहते हैं. लेकिन ‘रामायण' इस पुरानी सोच को बदलती नजर आ रही है. फिल्म की खास बात यह है कि इसकी एडवांस बुकिंग सिर्फ पहले दिन तक सीमित नहीं है, बल्कि कई दिनों के लिए टिकट बिक रहे हैं. इससे साफ है कि फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बना हुआ है.

In Wayanad, the Ramayana is not simply a tale of Rama, Sita, Ravana and Hanuman.

पीवीआर आईनॉक्स सर्किट में फिल्म के 4 लाख से ज्यादा टिकट एडवांस में बिक चुके हैं. भारतीय महाकाव्य पर आधारित इस फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है. लगातार बढ़ती बुकिंग के साथ अब फिल्म रिलीज से पहले 10 लाख टिकटों की बिक्री का आंकड़ा पार करने की ओर बढ़ रही है.

फिल्म को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स पर पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड के चीफ बिजनेस प्लानिंग एंड स्ट्रैटेजी कमल ज्ञानचंदानी कहते हैं, ‘रामायण' को दर्शकों से बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. पीवीआर आईनॉक्स सर्किट में अब तक 4 लाख से ज्यादा टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है. बुकिंग की रफ्तार को देखते हुए हमें उम्मीद है कि गुरुवार को फिल्म की रिलीज से पहले बुधवार रात तक टिकटों की बिक्री 10 लाख का आंकड़ा पार कर जाएगी.

इसी उत्साह को आगे बढ़ाते हुए, सिनेपोलिस इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर देवांग संपत कहते हैं, ‘रामायण' दिवाली से पहले के हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है. हमारे सिनेमाघरों में टिकटों की बिक्री को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस फिल्म का भावनात्मक और सांस्कृतिक जुड़ाव हर पीढ़ी के लोगों से है. यही इसे पूरे परिवार के साथ बड़े पर्दे पर देखने का एक खास अनुभव बनाता है. सिनेपोलिस के लिए यह रिलीज और भी खास है, क्योंकि हम भारत में 500 स्क्रीन का आंकड़ा पूरा करने का जश्न मना रहे हैं. हमें लगता है कि ‘रामायण' हमारे इस खास सफर को यादगार बनाने के लिए एक बेहतरीन फिल्म है.

Latest and Breaking News on NDTV

गुजरात की प्रमुख सिनेमा चेन राजहंस सिनेमाज के सीईओ कुलदीप सिंह भी फिल्म को लेकर पॉजिटिव हैं. वह कहते हैं, ‘रामायण' को शुरुआत से ही बेहद अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा किया है. इस फिल्म में हर उम्र के दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने की क्षमता है. हम फिल्म के प्रदर्शन को लेकर बेहद उत्साहित हैं और हमें पूरा विश्वास है कि ‘रामायण' बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच सकती है. यह दर्शकों को एक शानदार सिनेमाई अनुभव देगी और भारतीय सिनेमा के लिए नए मानक स्थापित करेगी.

सिंगल स्क्रीन थिएटर के प्रमुख प्रदर्शक अक्षय राठी ने भी दिवाली से पहले फिल्म रिलीज करने की चुनौती और इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन की संभावनाओं पर अपनी राय रखी. उनका कहना है कि दिवाली से पहले लोग आमतौर पर मेल-मिलाप, खरीदारी और त्योहार की तैयारियों में व्यस्त रहते हैं. ऐसे में उनके लिए फिल्म देखने का समय निकालना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. इसके बावजूद उन्हें पूरा भरोसा है कि ‘रामायण' बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करेगी. उनके मुताबिक, फिल्म पहले दिन हिंदी में 60 करोड़ रुपये नेट और सभी भाषाओं को मिलाकर देशभर में करीब 100 करोड़ रुपये ग्रॉस की कमाई कर सकती है.

वह आगे बताते हैं कि दिवाली के बाद, खासकर 9 नवंबर से सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या में आमतौर पर बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिलती है. हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि फिल्म को दर्शकों से कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. फिल्म का भव्य स्तर, नई तकनीक का इस्तेमाल और हर पीढ़ी से जुड़ी ‘रामायण' की भावनाएं इसे एक शानदार सिनेमाई अनुभव बना सकती हैं. उनका मानना है कि यह त्योहार भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ा अवसर है, जहां भारतीय कहानियों को पश्चिमी तकनीक के साथ मिलाकर दर्शकों के सामने एक यादगार अनुभव पेश किया जा सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

बढ़ते बॉक्स ऑफिस उत्साह पर बुकमायशो के सीओओ - सिनेमाज आशीष सक्सेना कहते हैं, ‘रामायण' की एडवांस बुकिंग में सबसे खास बात यह है कि फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है. यह इसलिए भी खास है क्योंकि दिवाली से पहले का समय पारंपरिक रूप से सिनेमाघरों के कारोबार के लिए थोड़ा धीमा माना जाता रहा है. अभी तक मिल रहा रिस्पॉन्स बताता है कि दर्शक बड़े स्तर पर बनने वाली फिल्मों और खासकर हमारी संस्कृति और विरासत से जुड़ी कहानियों को देखने के लिए कितने उत्साहित हैं.

एक और खास बात यह है कि फिल्म के डब किए गए अलग-अलग भाषाओं के वर्जन को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इससे पता चलता है कि फिल्म की लोकप्रियता पूरे देश में बढ़ रही है और यह अपनी मूल भाषा से आगे बढ़कर अलग-अलग भाषाओं के दर्शकों तक पहुंच रही है.

आईमैक्स और 3डी जैसे प्रीमियम फॉर्मेट में भी एडवांस बुकिंग को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. दर्शक बड़े पर्दे पर फिल्म का शानदार और खास अनुभव लेना चाहते हैं. भारतीय संस्कृति से जुड़ी कहानी, कई भाषाओं में रिलीज और फिल्म का भव्य स्तर इसे सिनेमाघरों के लिए एक बड़ा आयोजन बनाते हैं. शुरुआती संकेत बता रहे हैं कि ‘रामायण' इस त्योहार के सीजन की बड़ी फिल्मों में शामिल हो सकती है और एक बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने की क्षमता रखती है.

यह भी पढ़ें: लक्ष्मण ही क्यों कर सकते थे रावण के बेटे मेघनाद का वध, रामायण की रिलीज से पहले जान लें क्या थी लखन की वो शक्ति

फिल्म की रिलीज से पहले दर्शकों के बढ़ते उत्साह पर डिस्ट्रिक्ट के सीईओ राहुल गंजू कहते हैं, हम पिछले कई हफ्तों से देख रहे हैं कि लोग ‘रामायण' के लिए कितने उत्साहित हैं. डिस्ट्रिक्ट के ‘हाइप' फीचर के जरिए यूजर्स किसी फिल्म के लिए अपना उत्साह जाहिर कर सकते हैं. अब तक 4 लाख लोग इस फीचर पर ‘रामायण' को लेकर अपना उत्साह जाहिर कर चुके हैं. दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, विशाखापत्तनम, चेन्नई, पुणे, जयपुर, अहमदाबाद और हैदराबाद इस मामले में सबसे आगे हैं. यह ऐसी कहानी है, जिसे हममें से कई लोगों ने बचपन में अपने घरों में सुना है. इसलिए फिल्म का पहला शो शुरू होने से पहले ही लोगों में इतना उत्साह देखना स्वाभाविक है.

मूवीमैक्स के चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर संजय डालिया भी फिल्म को लेकर उत्साहित हैं. वह कहते हैं, ‘रामायण' को लेकर फिल्म देखने वालों में जबरदस्त उत्साह है. एडवांस बुकिंग शुरू होने के 48 घंटों के अंदर ही हमें बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह और बढ़ेगा. मूवीमैक्स के लिए इतने बड़े सिनेमाई आयोजन का हिस्सा बनना बेहद खुशी की बात है. पूरे भारत में हमारे सिनेमाघरों की बढ़ती संख्या के साथ हम इस त्योहार के सीजन में दर्शकों का स्वागत करने और उनके साथ सिनेमा के जादू का जश्न मनाने के लिए उत्साहित हैं. हमें विश्वास है कि ‘रामायण' इस दिवाली सीजन को सिनेमाघरों के लिए यादगार बना सकती है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Ramayana Box Office Collection Day 1, Ranbir Kapoor, Hindi News, Bollywood News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com