राखी सावंत बॉलीवुड में बीते करीब तीन दशक से एक्टिव हैं. उन्होंने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग और डांस से नाम कमाया है. वह रियलिटी शोज का भी हिस्सा रहीं. अपने करियर में वह विवादों से भी खूब घिरी रहीं. चाहे उनकी पर्सनल लाइफ हो या फिर उनके विवादित बोल राखी लाइमलाइट में छाई रहती हैं. हाल में राखी ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआती दिनों को लेकर बात की. एक पॉडकास्ट के दौरान राखी ने बताया कि गोविंदा के साथ उनकी एक शुरुआती फिल्म के लिए उन्हें कोई पैसे नहीं मिले, बल्कि शूटिंग के लिए ड्रेस भी उन्होंने खुद ही खरीदी.
1997 में किया था राखी सावंत ने डेब्यू
मैशबेल इंडिया के पॉडकास्ट के दौरान राखी ने बताया कि उनका डेब्यू 1997 की फिल्म 'अग्निचक्र' से हुआ था. जहां उन्हें रूही सावंत नाम दिया गया था. इस फिल्म में गोविंदा और डिंपल कपाड़िया थे. लेकिन उन्हें बड़ी पहचान मिली 2000 में आई फिल्म 'जोरू का गुलाम' से. इस फिल्म में एक बार फिर वह गोविंदा के साथ नजर आईं. फिल्म 'जोरू का गुलाम' के आइटम नंबर "खुला है मेरा पिंजरा" से उन्हें फिल्मों में पहचान मिली. हालांकि इस फिल्म के लिए राखी को पैसे नहीं मिले थे.
फिल्म के लिए नहीं मिले पैसे
राखी ने बताया कि डायरेक्टर ने उन्हें गोविंदा के साथ इस फिल्म के लिए कोई पैसे नहीं मिले. राखी ने कहा, शकील नूरानी बहुत ही ‘लुक्खा' डायरेक्टर था. उन्होंने मुझे कोई पैसे नहीं दिए. मैंने ड्रेस के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि लोखंडवाला जाओ. मैं खुद ही लोखंडवाला से अपने लिए ड्रेस लेकर आई और गोविंदा के बगल में आकर खड़ी हो गई. राखी ने आगे कहा कि सेट पर उन्हें खाना भी नहीं दिया गया. वह अपने लिए घर से दाल-चावल ले कर गईं और वही खाया. हालांकि आज राखी फिल्मी दुनिया और टेलीविजन का जाना-माना नाम बन गई हैं.
राखी सावंत के बारे में
राखी सावंत बॉलीवुड और टीवी की कॉन्ट्रोवर्शियल सेलेब्रिटी में से एक हैं. उन्होंने 1990 के आखिर में फिल्मों में छोटे रोल से शुरूआत की और "पर्दे में नाम तो आया" जैसे गानों से चर्चा में पाई. उन्हें "कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन" कहा जाता है. जबकि सलमान खान की फिल्म मैं हूं ना में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था. इसके अलावा कई रियलिटी शोज जैसे बिग बॉस, नाच मेरी रानी आदि में उनकी अलग पर्सनैलिटी चर्चा में रही.
ये भी पढ़ें- पंचायत के सिर से नंबर वन का ताज हिलाने आया टीवीएफ का नया शो, 5 दिनों में ही 7 मिलियन लोगों ने देखा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं