विज्ञापन

राजपाल यादव ने कहा- फिल्म चल जाए तो सब अच्छा फिल्म डूब जाए तो बॉलीवुड खराब, खुद को बताया 'राजा'

Rajpal Yadav News: राजपाल यादव ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी. जहां उन्होंने कहा- आभार के साथ में सबका पैसा आपके अकाउंट में वापस जाएगा. 

राजपाल यादव ने कहा- फिल्म चल जाए तो सब अच्छा फिल्म डूब जाए तो बॉलीवुड खराब, खुद को बताया 'राजा'
राजपाल यादव ने 9 करोड़ चेक बाउंस मामले में कही ये बात
नई दिल्ली:

राजपाल यादव 9 करोड़ के चेक बाउंस केस में जेल में 13 दिन काटने के बाद रिहा हो चुके हैं और अपनी कर्मभूमि पर लौट चुके हैं. हालांकि उनका केस अभी खत्म नहीं हुआ है क्योंकि 18 मार्च को केस की सुनवाई होनी है, जिसके चलते फैंस की नजरें एक्टर पर टिकी हुई हैं. इसी बीच राजपाल यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी. जहां उन्होंने वकील के जरिए अपने चेक बाउंस केस पर बात की और बताया कि वह कर्जा चुका देंगे. इसके साथ ही एक्टर ने फेडरेशन से स्टैंडर्ड फॉर्मेट बनाने की गुजारिश की. 

राजपाल यादव ने कहा-कर्जा शायद में जीवन भर नहीं उतार पाउंगा 

सोशल मीडिया के माध्यम से जिन्होंने तन से मन से और धन से मदद की है और जिन्होंने सोशल मीडिया के बगैर तन से मन से धन से मेरी मदद की है तो मैं उनका ह्रदय से नमन करता हूं और मैं सबसे प्रार्थना करना चाहता हूं कि सहानुभूति दी है तभी तो मैं आप लोगों के बीच 30 साल से हूं. लेकिन आप प्लीज जिस जिस ने भी अपना जो मदद की है. आप अपने अकाउंट की डिटेल जरुर भेजिएगा. आपसे सिर्फ समय चाहिए. प्यार तो आपका है. जो जिसका जिस तरीके से पैसा आया है उसी तरह से आभार के साथ में सबका पैसा आपके अकाउंट में वापस जाएगा. और धन्यावाद भी बोलूंगा कि देश के इतने लोग इतने बच्चे. यह कर्जा शायद में जीवन भर नहीं उतार पाऊंगा.  दूसरी चीज जैसा कि सबने बताया कि सबके पास प्लान होते हैं. 2025 से 2035 तक मेरा भी प्लान है. मैं टीवी का गोल्डन मैन हूं. 

ये भी पढ़ें- Rajpal Yadav Press Conference LIVE: राजपाल यादव के साथ हुआ षड़यंत्र! वकील ने कहा- उनकी मंशा पैसे लेने की नहीं

राजपाल यादव ने की गुजारिश

इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा, राजपाल यादव राजा है, राजा जंगल में हो या जेल में राजा राज ही होता है. फेडरेशन से गुजारिश करुंगा कि एक स्टैंडर्ड फॉर्मेट बनाए. एग्रीमेंट ताकि देश में कहीं भी अग्रीमेंट साइन हों तो स्टैंडर्ड फॉर्मेंट में होना चाहिए. फिल्म चल जाए तो सब अच्छा फिल्म डूब जाए तो बॉलीवुड खराब, अब बॉलीवुड को मैं गाली नहीं देने दूंगा. 

ये भी पढ़ें- राजपाल यादव बने छोटा पंडित, जेल से रिहा होने के बाद दिखे पब्लिक्ली पहली बार, अक्षय कुमार के साथ दो फिल्मों में आएंगे नजर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajpal Yadav, Rajpal Yadav Press Conference, Rajpal Yadav Press Conference Live
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com