विज्ञापन

राजपाल यादव से मिलते ही फाड़ दी उनकी शर्ट, कौन था ये डायरेक्टर और ऐसा करने पर क्यों हुआ मजबूर?

राजपाल यादव बहुत ही जल्द अक्षय कुमार के साथ फिल्म भूत बंगला में नजर आने वाले हैं. फिल्म की रिलीज से पहले एक खास बातचीत में उन्होंने शर्ट फाड़ने का ये किस्सा सुनाया.

राजपाल यादव से मिलते ही फाड़ दी उनकी शर्ट, कौन था ये डायरेक्टर और ऐसा करने पर क्यों हुआ मजबूर?
राजपाल यादव ने खुद सुनाया डायरेक्टर से मुलाकात का ये किस्सा
Social Media
नई दिल्ली:

25 साल बाद अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन एक साथ दर्शकों को हंसी का डबल डोज देने के लिए तैयार हैं. अपकमिंग फिल्म 'भूतबंगला' 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी ने 'हेरा-फेरी' से लेकर 'भागम-भाग' जैसी शानदार फिल्में दी हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षय कुमार को 'हेरा-फेरी' कैसे मिली थी और उन्हें पहले 'श्याम' का रोल ऑफर हुआ था? इसके साथ ही 'हंगामा' में रोल देने से पहले डायरेक्टर प्रियदर्शन ने राजपाल यादव की शर्ट फाड़ दी थी.

अक्षय कुमार को हेरा फेरी में राजू का नहीं ये रोल हुआ था ऑफर

आईएएनएस को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन ने अपनी पहली मुलाकात का किस्सा शेयर किया है. उन्होंने बताया कि पहले उन्हें श्याम (सुनील शेट्टी) का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उन्हें राजू का रोल ज्यादा पसंद आया था. दोनों की पहली मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते अक्षय कुमार ने बताया कि पहली मुलाकात बीआर चोपड़ा के डबिंग थिएटर में हुई थी.

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने कहा, "मैं किसी फिल्म की डबिंग कर रहा था और तभी डायरेक्टर प्रियदर्शन वहां पहुंचे और फिल्म की कहानी सुनाई. पहले मुझे श्याम का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन मुझे राजू का रोल करना था."

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने खाली स्टेडियम में शूट किया था ये आइकॉनिक गाना, भीड़ दिखाने के लिए लगाई गई मोमबत्तियां, पढ़ें मजेदार किस्सा

अभिनेता ने बताया कि पहले फिल्मों में एक्शन सीन्स करने का ही मौका मिला था, इतना शैतान और पैसों के पीछे पागल राजू के जैसा किरदार कभी नहीं मिला. यही कारण था कि मैंने राजू को चुना. डायरेक्टर प्रियदर्शन ने कहा कि अक्षय कुमार असल जिंदगी में भी 'राजू' जैसे ही शैतान हैं और पैसों के पीछे पागल हैं. इस बात दोनों हंस देते हैं.

डायरेक्टर ने क्यों फाड़ी राजपाल यादव की शर्ट

वहीं, राजपाल यादव ने डायरेक्टर प्रियदर्शन से पहली मुलाकात का बहुत मजेदार किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि जब से डायरेक्टर के साथ काम करना शुरू किया है, कभी स्क्रिप्ट पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ी और इस बार भी उन्हें नहीं पता कि भूत-बंगला की स्क्रिप्ट क्या है.

अभिनेता ने कहा, "हमारी पहली और छोटी सी मुलाकात 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर हुई थी और दूसरी बार सीधी मुलाकात फिल्म 'हंमागा' को लेकर हुई थी. मैं उनसे मिलने के लिए चेन्नई गया था और पहली ही मुलाकात में इन्होंने मेरी शर्ट फाड़ दी और कहा कि ये सोचो की तुमने शानदार विकेट लिया है. मैंने दोनों हाथों को हवा में उठाकर भागने लगा, क्योंकि यही मेरा फिल्म में रोल था."

Latest and Breaking News on NDTV

राजपाल यादव ने खुलासा किया कि उन्हें प्रियदर्शन ने फिल्म 'जंगल' और 'चांदनी बार' में देखने के बाद ही 'हंगामा' के लिए चुना था. उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर हमेशा मस्ती का माहौल रहता था, जिससे किरदार पर किसी तरह का प्रभाव न पड़े.
 

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 5: धुरंधर 2 की दहाड़ से टूट रहे रिकॉर्ड के पहाड़, मंडे टेस्ट में अव्वल, कमाई 500 करोड़ के करीब

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com