विज्ञापन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 4: धुरंधर 2 चार दिन में ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर, गदर 2 को पछाड़ा अब बारी छावा की

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 4: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने पहले वीकेंड कलेक्शन के साथ ही गदर, जेलर और सालार के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है. 

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 4: धुरंधर 2 चार दिन में ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर, गदर 2 को पछाड़ा अब बारी छावा की
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 4: धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4
नई दिल्ली:

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 4: रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज यानी धुरंधर 2 ने पहले वीकेंड पर ही साबित कर दिया कि वह ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन गई है. जहां फिल्म ने केवल भारत में ही नहीं दुनियाभर में ताबड़तोड़ कलेक्शन चौथे दिन हासिल किया है तो वहीं केवल 4 दिनों और पेड प्रीव्यू की कमाई के साथ 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. हाल कुछ ऐसा है कि इस कलेक्शन के साथ धुरंधर ने गदर 2 (692.3), जेलर (607.3), सालार (614.6) और पीके (750.3 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को केवल 4 दिन में पछाड़ दिया है. 

धुरंधर 2 का फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, धुरंधर 2 ने 454.12 करोड़ की कमाई पहले वीकेंड पर भारत में हासिल की है. जबकि इंडिया ग्रॉस 541.97 करोड़ तक पहुंचा. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई 752 करोड़ के साथ पहले वीकेंड पर समाप्त हुआ है. हालांकि 800 करोड़ का आंकड़ा पार करने में धुरंधर 2 थोड़ा सा दूर रह गई. 

ये भी पढ़ें- धुरंधर नहीं होती धुरंधर, इस एक्टर से आदित्य धर ने खरीदे थे टाइटल राइट्स, धुरंधर 2 में दिया क्रेडिट

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4 | Dhurandhar Box Office Collection Day 4

धुरंधर 2 ने प्री प्रीव्यू शोज के साथ 43 करोड़ की कमाई हासिल की थी. जबकि 19 मार्च को वर्ल्डवाइड रिलीज के साथ आंकड़ा 102.55 करोड़ पहुंचा. वहीं दूसरे दिन 80.72 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की. जबकि तीसरे दिन शनिवार को 113 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया है. वहीं संडे को चौथे दिन फिल्म ने 114.85 करोड़ की कमाई फिल्म ने अपने नाम की है. 

धुरंधर 2 के अगले बड़े टारगेट

धुरंधर 2 700 करोड़ की कमाई कर चुकी है. वहीं आने वाले दिनों में रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज के टारगेट छावा हैं. विक्की कौशल की छावा 788.6 करोड़ पर है, जिसे दूसरे हफ्ते में वसूलने की उम्मीद है.  

ये भी पढ़ें: धुरंधर 2 के शोर में असली धुरंधर निकली साउथ की फिल्म, 3 दिन में वसूला बजट से दोगुना कलेक्शन, खूब हो रही बंपर कमाई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com