विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2023

'प्यार का पंचनामा' एक्ट्रेस सोनाली सहगल के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, देखें वीडियो

'प्यार का पंचनामा' एक्ट्रेस सोनाली सहगल और पति आशीष सजनानी ने एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन रखा था, जिसके रेड कार्पेट पर सेलेब्स ने एंट्री की, जिसका वीडियो सामने आ गया है.

'प्यार का पंचनामा' एक्ट्रेस सोनाली सहगल के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, देखें वीडियो
प्यार का पंचनामा एक्ट्रेस सोनाली सहगल के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे बॉलीवुड सितारे
नई दिल्ली:

'प्यार का पंचनामा' फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने हाल ही में मुंबई के एक गुरुद्वारे में  होटेलियर बॉयफ्रेंड आशीष सजनानी के साथ शादी की थी, जिसकी वीडियो और फोटो तेजी से वायरल हुई थी. वहीं इस शादी में कार्तिक आर्यन भी शामिल हुए थे, जो सिंपल लुक में नजर आए थे. इसी बीच एक्ट्रेस के स्टारडस्ट वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं, जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल होते हुए नजर आ रहे हैं, जिसकी वीडियो पर फैंस रिएक्शन देते दिख रहे हैं. 

वेडिंग रिसेप्शन में पहली एंट्री दुल्हा दुल्हन की हुई. सोनाली सेहगल जहां सिल्वर लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं तो वहीं उनके पति आशीष ब्लैक शेरवानी में डैशिंग लग रहे थे. 

u8rvk1to

गेस्ट लिस्ट में पहले राजकुमार राव पत्नी पत्रलेखा के साथ एंट्री करते हुए दिखे. एक्टर ने जहां सिंपल शर्ट और पैंट चुना तो वहीं एक्ट्रेस पत्रलेखा रेड और वाइट साड़ी में नजर आईं. 

i3tv06eo

दूसरी एंट्री द कपिल शर्मा शो की सुमोना चक्रवर्ती की थी, जो ब्लैक साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. 

5bk9rd8
dn5ru68g

चौथी एंट्री एक्ट्रेस लक्ष्मी राय की थी, जो गोल्डन लहंगे में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं. 

सारा अली खान और विक्की कौशल ने सिद्धिविनायक मंदिर के किए दर्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajkummar Rao, Patralekha, Rajkummar Rao Wife, Patralekha Film, Sumona Chakraborty, Shama Sikander, Divya Agarwal, Sonnalli Seygall, Sonnalli Seygall  wedding, Sonnalli Seygall Wedding Reception, Bollywood Celebs, Pyaar Ka Punchnama, Pyaar Ka Punchnama  actress 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com