विज्ञापन
This Article is From Feb 29, 2024

सावधान बॉलीवुड, 24 साल बाद साउथ का 600 करोड़ी हीरो करने जा रहा है वापसी

साउथ के कई कलाकार ऐसे हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग साउथ से लेकर नॉर्थ इंडिया तक रही है. बहुत से कलाकारों ने बॉलीवुड में एक्टिंग कर अपनी अलग छाप छोड़ी है. उनकी एक्टिंग और फिल्मों के लाखों फैंस दीवाने हैं.

सावधान बॉलीवुड, 24 साल बाद साउथ का 600 करोड़ी हीरो करने जा रहा है वापसी
बॉलीवुड में 24 साल वापसी कर रहा है ये सुपरस्टार, फोटो- youtube/Prime Video India
फोटो- youtube/Prime Video India
नई दिल्ली:

सुपरस्टार रजनीकांत की फैन फॉलोइंग हमेशा से ज्यादा रही है. साउथ से लेकर नॉर्थ इंडिया तक, उनकी एक्टिंग और फिल्मों के लाखों फैंस दीवाने हैं. रजनीकांत ने साउथ के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है, जहां भी उन्हें दर्शकों को भरपूर प्यार मिला है. लेकिन दिग्गज सुपरस्टार 24 सालों से बॉलीवुड फिल्मों से दूर हैं. लेकिन अब रजनीकांत ने अपने 24 साल के वनवास को खत्म करने का फैसला किया कर लिया है. वह एक बार फिर से बॉलीवुड फिल्मों में वापसी करने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं. 

यह भी देखें: 1 मार्च: OTT से थिएटर्स तक पर मनोरंजन का मेला 

रजनीकांत ने बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक साजिद नाडियाडवाला के साथ कोलैबोरेट किया है. इस बात की जानकारी साजिद नाडियाडवाला ने सोशल मीडिया के जरिए दी है. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर रजनीकांत के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, 'महान रजनीकांत सर के साथ कोलैबोरेट करना एक सच्चा सम्मान है! हम एक साथ इस अविस्मरणीय सफर पर निकलने की तैयारी कर रहे हैं! आपको बता दें कि साजिद नाडियाडवाला सलमान खान की फिल्म किक को डायरेक्ट कर चुके हैं. 

आखिरी बार उन्होंने वरुण धवन की फिल्म बवाल को प्रोड्यूस किया था. वहीं बात करें रजनीकांत की तो बॉलीवुड में उनकी आखिरी फिल्म बुलंदी थी. यह फिल्म साल 2000 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म बुलंदी में रजनीकांत के साथ अनिल कपूर, रवीना टंडन और रेखा मुख्य भूमिका में थीं. वहीं उनकी आखिरी बार फिल्म लाल सलाम में नजर आए थे. हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी. लाल सलाम का निर्देशन ऐश्वर्या रजनीकांत ने किया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajinikanth, Rajinikanth Bollywood Comeback, Actor Rajinikanth, Sajid Nadiadwala, Sajid Nadiadwala And Rajinikanth Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com