विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2023

राज कपूर के साथ नजर आ रहे यह दोनों बच्चे आज करते हैं बॉलीवुड पर राज, वीडियो देख बताएं क्या है नाम

सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें करीना कपूर और उनके कजिन रणबीर कपूर अपने दादा राज कपूर के साथ नजर आ रहे हैं.

राज कपूर के साथ नजर आ रहे यह दोनों बच्चे आज करते हैं बॉलीवुड पर राज, वीडियो देख बताएं क्या है नाम
दादा राज कपूर के साथ रणबीर और करीना कपूर का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

कपूर फैमिली अभी नहीं सालों से बॉलीवुड पर राज कर रही है. पृथ्वीराज कपूर से लेकर आज करीना कपूर और रणबीर कपूर सभी इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर्स की लिस्ट में शामिल होते हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें करीना कपूर और उनके कजिन रणबीर कपूर अपने दादा राज कपूर के साथ नजर आ रहे हैं. वहीं इस वीडियो को देखकर फैंस की भी यादें ताजा हो गई हैं और वह जमकर वायरल वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं. 

वीडियो की बात करें तो यह देखने में ऐसा लग रहा है कि राज कपूर का बर्थडे मनाया जा रहा है, जिसमें राज कपूर झूले में बैठे हुए हैं और उनके पोते पोती उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं. वहीं एक्टर भी उनके साथ खेलते हुए भी नजर आ रहे हैं. गौरतलब है कि करीना और करिश्मा कपूर राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर और बबीता कपूर की बेटी हैं. जबकि रणबीर और रिद्धिमा कपूर उनके दूसरे बेटे ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बच्चे हैं.

फैंस कर रहे तारीफ

राज कपूर का प्यार देखकर एक फैन ने कहा, दादाजी का प्यार ऐसा होना चाहिए. प्यारी फैमिली. दूसरे यूजर ने लिखा, ओएमजी करीना कितनी खूबसूरत लग रही हैं. तीसरे ने लिखा, रणबीर और करीना कितने मासूम लग रहे हैं. चौथे यूजर ने लिखा, महान राज कपूर बहुत अच्छे और प्यारे दादा थे. वह अपने परिवार से बहुत प्यार करते थे. 

बता दें, राज कपूर का 1988 में निधन हो गया था, जिससे फैंस को काफी दुख हुआ था. वहीं उनके पोता पोती आज इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर्स में गिने जाते हैं, जिन पर एक्टर को आज नाज हो रहा होगा. वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर की हाल ही में तू झूठी मैं मक्कार रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था. 

रणबीर कपूर मुंबई में हुए स्‍पॉट, फोटो क्लिक करवाने के लिए पैपराजी को बुलाया पास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raj Kapoor, Kareena Kapoor, Ranbir Kapoor, Kapoor Family, Raj Kapoor Old Video, Raj Kapoor Film, Raj Kapoor Grandchildren, Kareena Kapoor With Grand Father, Ranbir Kapoor With Grandfather,  bollywood News In Hindi, Bollywood News, Ndtv Khabar, Ndtv News In Hindi, Ndtv Hindi,  , करीना कपूर, राज कपूर, रणबीर कपूर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com