विज्ञापन

सालों तक बनी रहीं बॉलीवुड की ग्लैमरस आइकन, अब जीनत अमान ने बताई अपनी असली पहचान

एक्ट्रेस जीनत बॉलीवुड में 'ग्लैमर आइकन' के रूप में जानी जाती हैं. बुधवार को उन्होंने बताया कि पब्लिक इमेज से उनकी प्राइवेट पर्सनैलिटी से बिल्कुल अलग थी.

सालों तक बनी रहीं बॉलीवुड की ग्लैमरस आइकन, अब जीनत अमान ने बताई अपनी असली पहचान
सालों तक बनी रहीं बॉलीवुड की ग्लैमरस आइकन
NDTV

एक्ट्रेस जीनत बॉलीवुड में 'ग्लैमर आइकन' के रूप में जानी जाती हैं. बुधवार को उन्होंने बताया कि पब्लिक इमेज से उनकी प्राइवेट पर्सनैलिटी से बिल्कुल अलग थी.  अभिनेत्री जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कर एक लंबा-सा नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने करियर के दौरान ‘ग्लैमर आइकन' का टैग मिलने पर खुलकर बात की. जीनत अमान ने लिखा, "मुझे फिल्म इंडस्ट्री में ग्लैमरस स्टार के तौर पर देखा जाता था. एक ऐसी इमेज थी, जो सिनेमा के साथ ही आती थी और मैं समझती थी कि ये इस इंडस्ट्री का हिस्सा है. हालांकि, अपने लंबे करियर में मैंने काम को पूरे दिल से अपनाया लेकिन कैमरे के पीछे मैं बिल्कुल अलग तरह की इंसान थी. स्वभाव से प्राइवेट, थोड़ी शर्मीली और अपने काम में ही सबसे ज्यादा खुश रहने वाली लड़की."

क्या सिखाती है जिंदगी

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, "जिंदगी ने मुझे हमेशा से यही सिखाया है कि लोग हमारी असली पहचान देखना पसंद नहीं करते हैं बल्कि वे हमें अनुभवों, उम्मीदों और कभी-कभी अपनी कल्पनाओं के नजरिए से देखते हैं. किसी के लिए हम रहस्यमयी लगते हैं, तो दूसरे के लिए डरावने और लंबी फ्लाइट में आपके बगल में बैठे किसी अनजान शख्स के लिए आप अचानक एक बेबाक साथी बन सकते हैं. ये देखना कितना अजीब है ना?"

एक्ट्रेस ने अपने ग्लैमरस इमेज को स्वीकार करते हुए कहा कि अब मैं किसी धारणा को बदलना भी नहीं चाहती हूं. उन्होंने लिखा, "लोगों को हक है कि वे अपने नजरिए से हमें देखें, जैसे हमें अपनी सच्चाई के साथ जीने का हक है. शायद हम बस इतना कर सकते हैं कि खुद को इन लेबल्स, तस्वीरों, हेडलाइंस और दूसरों द्वारा बनाई गई कहानियों से परे जान सकें."

आपकी कहानी सुनकर अच्छा लगेगा

एक्ट्रेस ने अपने फैंस से भी यह सवाल पूछा कि क्या उनकी भी लोगों के सामने कुछ इस तरह इमेज बनी है. उन्होंने लिखा, "क्या कभी आपको पता चला है कि किसी ने आपके बारे में बिल्कुल गलत सोच रखा है? या आपने खुद किसी के बारे में गलत अंदाजा लगाया हो? मुझे लगता है हम सबके पास ऐसी एक-दो कहानियां जरूर होंगी और मुझे आपकी कहानी सुनकर अच्छा लगेगा."

यह भी पढ़ें | 53 साल पुराना जीनत अमान का गाना, बेल्जियम के गाने की कॉपी, पाकिस्तानी पीएम ने बेटे की शादी में गाकर जीता दिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zeenat Aman, Zeenat Aman  age, Zeenat Aman  first Movie, Zeenat Aman  movie, Zeenat Aman  news
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com