ओलंपिक की रजत पदक विजेता भारोत्तोलक मीराबाई चानू मणिपुर अपने घर वापस लौटी हैं और वहीं से उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें वो फर्श पार बैठकर खाना खा रही हैं. इसी फोटो को देख बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन ने कहा कि, ओलंपियन मीराबाई चानू को मणिपुर में उनके घर पर फर्श पर बैठकर खाना खाते हुए देखकर उनके होश उड़ गए. हाल ही में वो भारोत्तोलन 49 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतकर भारत लौटी हैं और इस तरह सादगी से घर पर फर्श पर बैठी हैं. इस फोटो में मीराबाई के साथ दो लोगों के नजर आ रहे हैं और वो उनके साथ किचन के फर्श पर बैठकर करी के साथ चावल खाती नजर आ रही हैं.
Hey this cannot be true. I am at a complete loss of words. https://t.co/4H7IPK95J7
— Ranganathan Madhavan (@ActorMadhavan) July 29, 2021
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
माधवन ने मीराबाई की इस फोटो को रीट्वीट करते हुए लिखा है, 'अरे यह सच नहीं हो सकता, मेरे पास शब्द नहीं है'. मीराबाई की ये फोटो लगातर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और कई बड़े सेलेब्स उनकी तारीफ कर रहे हैं. इस फोटो में उनकी मुस्कान को साफ देखा जा सकता है.
मीराबाई ने अपनी इस जीत के बारे में संवाददाताओं से कहा था कि, पहले वो पिज्जा खाना चाहती हैं. जिसके बाद डोमिनोज ने मीराबाई को जीवन भर मुफ्त पिज्जा देने का वादा किया है, साथ ही मल्टीप्लेक्स आईनॉक्स ने भी कहा कि, मीराबाई को कभी भी मूवी टिकट के लिए भुगतान नहीं करना पड़ेगा. बता दें इससे पहले अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी मीराबाई के प्रशंसा की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं