Pushpa 2 The Rule teaser: अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2: द रूल का टीजर आखिरकार मेकर्स ने एक साल के इंतजार के बाद, फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों के बाद रिलीज कर दिया है. बता दे की अल्लू अर्जुन के बर्थडे के मौके पर उनकी इस दूसरी झलक को शेयर किया गया है. इतना ही नहीं टीजर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. फैंस द्वारा ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटीज द्वारा भी इसे खूब पसंद किया जा रहा है, हर तरफ बस इसकी ही चर्चा हो रही है. फिल्म के टीजर का हर पहलू अपने आप में बेहद शानदार है और यह कहना गलत नहीं होगा कि अल्लू अर्जुन का जबरदस्त अवतार देखकर हर कोई हैरत में है. अल्लू अर्जुन का यह अवतार इतना प्रभावित करने वाला है कि जो भी इसे देख रहा है, वह बस देखता ही जा रहा है.
टीजर में मौजूद विजुअल से लेकर बैकग्राउंड स्कोर और एग्जीक्यूशन तक, सब कुछ बेजोड़ है. अल्लू अर्जुन जो आईकॉनिक पुष्पराज के रूप में एंट्री लेते हैं, वह व्हिस्टल ब्लोइंग है. टीचर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर उत्साह का पैमाना अगले स्तर पर पहुंचा दिया है. इतना ही नहीं यह लीडिंग ऐप पर नंबर 1 पोजीशन पर ट्रेंड कर रहा है, साथ ही साथ इसे बस कुछ ही देर में 18 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. सोशल मीडिया पर इस अपडेट को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, "टॉप पर कुछ ही समय में यूट्यूब पर #Pushpa2TheRuleTeaser #1 पर 18 मिलियन रियल-टाइम व्यूज के साथ ट्रेंड कर रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
टीजर ने रिलीज होने के बेहद ही कम समय में ही सोशल मीडिया को अपने कब्जे में लेते हुए, पुष्पा द्वारा बनाया गया एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. फिल्म के टीज़र को ब्लॉकबस्टर रिस्पांस मिलने के बाद यह कहना मुश्किल नहीं है कि यह फिल्म नए रेकॉर्ड्स बनाकर ऊंचाइयों को छूने वाली है. टीजर में फिल्म से जाथरा का सीक्वेंस दिखाया गया है. जाथरा जो सम्मक्का सरलम्मा जाथरा के नाम से भी जानी जाती है, यह एक हिंदू आदिवासी देवियों को समर्पित त्यौहार है, जो तेलंगाना राज्य में बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है. हर साल 10 मिलियन से भी अधिक भक्तगण 4 दिन का उत्सव मनाने आते हैं.
पॉपुलर डायरेक्टर सुकुमार ने इस जाथरा को फिल्म में वापस लाया है, और टीज़र में इस ग्रैंड और इंटेंस सीक्वेंस की सिर्फ एक झलक दिखाई गई है. इस सीक्वेंस की खूबसूरती इसकी प्रामाणिकता और डायरेक्टर के रंगों के कुशल चित्रण में मौजूद है. पुष्पा 2 द रूल 15 अगस्त 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. सुकुमार द्वारा निर्देशित और मैथरी मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस नए टीजर को देखने के बाद दर्शकों के बीच फिल्म देखने को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है.
The Great Indian Kapil Show: महंगी दुकान, पुराने पकवान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं