विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2020

पंजाबी एक्ट्रेस सोनिया मान ने लॉकडाउन में सीखा गाय का दूध निकालना, देखें वायरल Video

पंजाबी एक्ट्रेस सोनिया मान (Sonia Mann) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

पंजाबी एक्ट्रेस सोनिया मान ने लॉकडाउन में सीखा गाय का दूध निकालना, देखें वायरल Video
सोनिया मान (Sonia Mann) का वीडियो हुआ वायरल
  • सोनिया मान ने लॉकडाउन में सीखा गाय का दूध निकालना
  • इंस्टाग्राम पर शेयर किया है वीडियो
  • हाल ही में हिमेश रेशमिया की फिल्म में आई थीं नजर
नई दिल्ली:

पंजाबी एक्ट्रेस सोनिया मान (Sonia Mann) हाल ही में हिमेश रेशमिया (Himesh Resahmmiya) की बॉलीवुड फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' (Happy Hardy And Heer) में नजर आई थीं. उन्होंने सोशल मीडिया एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो बता रही हैं कि उन्होंने लॉकडाउन (Lockdown) में क्या-क्या सीखा. सोनिया मान (Sonia Mann) को वीडियो में देखा जा सकता है कि वो गाय का दूध निकाल रही हैं. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर फैन्स रिएक्ट भी कर रहे हैं.

सोनिया मान (Sonia Mann) ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर किए हुए एक घंटा भी नहीं हुआ है और इसे हजारों व्यूज मिल चुके हैं. उन्होंने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा है: "मैंने कर्फ्यू के दौरान क्या सीखा." सोनिया मान सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं और नियमित अंतराल पर अपने वीडियो पोस्ट करती रहती हैं.

सोनिया मान (Sonia Mann) बॉलीवुड फिल्मों के साथ कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं. 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' (Happy Hardy And Heer) में उनके काम को काफी सराहना मिली थी. इस फिल्म एचआर म्यूजिक लिमिटेड और ईवाइकेए फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में पहली बार हिमेश रेशमिया ने दोहरी भूमिका में नजर आए थे. इस फिल्म के गाने जमकर वायरल हुए थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonia Mann, Sonia Mann Video, Himesh Resahmmiya, Punjabi Actress Sonia Mann, Cow Milking
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com