विज्ञापन
This Article is From Jul 12, 2017

हॉलीवुड फिल्मों में सिर्फ एक्टिंग नहीं बल्कि अब इन्हें प्रोड्यूस भी करेंगी प्रियंका चोपड़ा

हॉलीवुड प्रोजेक्ट के बारे में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने कहा, हम हॉलीवुड फिल्म बना रहे हैं. यह फिल्म इस साल के अंत में शुरू हो जाएगी."

हॉलीवुड फिल्मों में सिर्फ एक्टिंग नहीं बल्कि अब इन्हें प्रोड्यूस भी करेंगी प्रियंका चोपड़ा
  • 'बेवॉच' के बाद 'इजंट इट रोमांटिक?' की शूटिंग में बिजी हैं प्रियंका चोपड़ा
  • प्रियंका की मां मधु चोपड़ा बोलीं- हम हॉलीवुड फिल्म बना रहे हैं
  • साल के अंत में शुरू होगी प्रियंका के प्रोडक्शन हाउस की पहली हॉलीवुड फिल्म
नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा अपनी पहली फिल्म 'बेवॉच' के बाद इन दिनों हॉलीवुड में अपनी दूसरी फिल्म 'इजंट इट रोमांटिक?' की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं. इधर उनके प्रोडक्शन हाउस का काम उनकी मां मधु चोपड़ा देख रही हैं, जिसपर प्रियंका अमेरिका से भी नज़र रखती हैं और कहानी से लेकर कास्टिंग पर अपनी मुहर लगाती हैं. प्रियंका के होम प्रोडक्शन में मराठी, पंजाबी और भोजपुरी फिल्में बनाई जा रही हैं. कई रीजनल फिल्में बन कर रिलीज़ भी हो चुकी हैं. अब प्रियंका अपने इस प्रोडशन हाउस को हॉलीवुड ले जाना चाहती हैं, जिसके लिए उन्होंने विषय का चयन कर लिया है. बताया जा रहा है की प्रियंका की ये फिल्म इस साल के अंत में शुरू हो जाएगी. इस खबर की पुष्टि करते हुए एक अख़बार को प्रियंका की मां और बिज़नेस पार्टनर मधु चोपड़ा ने कहा है कि हम हॉलीवुड फिल्म बना रहे हैं. उनकी ये फिल्म इस साल के अंत में शुरू हो जाएगी.

मधु चोपड़ा ने प्रियंका कि मेहनत कि तारीफ करते हुए कहा कि जब हम जागते हैं तब वो जागती है और काम करती है और जब हम सोते हैं तब भी वो जागती है और काम करती है. 

मधु चोपड़ा ने ये भी कहा कि जब प्रियंका ने अपना बैनर खड़ा किया, तो विचार उन लोगों को ख़ास तौर से काम देना था जिनके पास ठिकाने नहीं हैं. हालांकि, प्रियंका चोपड़ा पहले बॉलीवुड फिल्म का निर्माण करना चाहती थीं, लेकिन वह साल के आखिर तक हॉलीवुड की फिल्मों को शुरू कर देंगे.

देखें, वीडियो..


बताते चलें कि, प्रियंका चोपड़ा ने अपनी दूसरी फिल्‍म की शूटिंग भी शुरू कर दी है. 'बेवॉच' के बाद प्रियंका अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म 'इजंट इट रोमांटिक?' में एक योग दूत का किरदार निभाने वाली हैं. प्रियंका इस फिल्म में रिबेल विल्सन, लिआम हेम्सवर्थ, एडम डिवाइन जैसे कलाकारों के साथ अभिनय करती देखी जाएंगी. इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है. न्‍यूज एजेंसी आईएएनएस ने एक बयान के हवाले से रिपोर्ट दी है, न्यू लाइन सिनेमा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'इजंट इट रोमांटिक' की प्रिंसिपल फोटोग्राफी टोड स्ट्राउस-स्चुल्सन की देखरेख में शुरू हो गई है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Madhu Chopra, Priyanka Chopra Hollywood Film, Priyanka Chopra Producer, Isn't It Romantic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com