विज्ञापन
This Article is From Apr 07, 2023

नन्ही सी बेटी मालती मैरी जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा पहुंची सिद्धिविनायक मंदिर, देखें पूजा का खूबसूरत वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इंडिया में मौजूद हैं. वह अपनी हॉलीवुड फिल्म 'सीटाडेल' का प्रमोशन करने के लिए आई हुई हैं. इस बीच प्रियंका चोपड़ा मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची. उनके साथ बेटी मालती भी नजर आई हैं.

बेटी मालती के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इंडिया में मौजूद हैं. वह अपनी हॉलीवुड फिल्म 'सीटाडेल' का प्रमोशन करने के लिए आई हुई हैं. इस बीच प्रियंका चोपड़ा मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची. उनके साथ बेटी मालती भी नजर आई हैं. प्रियंका चोपड़ा की मंदिर से कई तस्वीरें और वीडियो नजर आए हैं. जिसमें वह अपनी टीम के साथ सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करने पहुंची हैं. तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा को ग्रीन कलर के सूट में देखा जा सकता है. वहीं गोद में उनकी बेटी मालती नजर आ रही  हैं. 

प्रियंका चोपड़ा की पूजा करते हुए तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. अभिनेत्री के फैंस वीडियो पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर भी मालती मैरी संग नई तस्वीरें सिद्धिविनायक मंदिर की शेयर की हैं, जिस पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं. 

आपको बता दें बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा बीते दिनों बॉलीवुड के बारे में खुलकर बात करने को लेकर चर्चा में थीं. उन्होंने कहा था, 'बॉलीवुड में मिल रहे काम से मैं खुश नहीं थी. मैं इस बारे में पहली बार बात करने जा रही हूं क्योंकि मुझे इस बारे में बात करने से असुरक्षित महसूस होता है. देसी हिट्स की अंजलि आचार्य ने मुझे एक बार किसी म्यूजिक वीडियो में देखा और उन्होंने मुझे फोन किया. उस समय मैं सात खून माफ की शूटिंग कर रही थी.'

अभिनेत्री ने आगे कहा, 'अंजली ने मुझसे पूछा कि क्या मैं अमेरिका में अपना म्यूजिक करियर बनाना चाहूंगी? मैं उस वक्त बॉलीवुड से भागने की तलाश में थी. मैं यहां से निकलने का कोई न कोई रास्ता खोज रही थी. मुझे इंडस्ट्री में एक कोने में धकेला जा रहा था. लोग मुझे कास्ट नहीं कर रहे थे. मुझे लोगों से शिकायत थी. मैं उस तरह के गेम खेलने में अच्छी नहीं हूं. मैं पॉलिटिक्स से थक गई थी और मुझे एक ब्रेक की जरूरत थी.'

सलमान खान ने फिल्मफेयर अवार्ड में परफॉर्म करने से कर दिया था मना, जानिए क्या थी वजह?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Priyanka Chopra Daughter, Siddhivinayak Temple, Priyanka Chopra Reached Siddhivinayak Temple
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com