विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2019

प्रियंका चोपड़ा ने बताया निक जोनास का टॉप सीक्रेट, जानकर आप भी कहेंगे Wow!

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनके पति और अमेरिकन सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) दिल से पूरी तरह पंजाबी हैं...

प्रियंका चोपड़ा ने बताया निक जोनास का टॉप सीक्रेट, जानकर आप भी कहेंगे Wow!
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने खोला निक जोनास से जुड़ा राज
  • प्रियंका चोपड़ा ने खोला निक जोनास से जुड़ा राज
  • स्टेज पर जाने से पहले निक जोनास करते हैं खास काम
  • 11 अक्टूबर को रिलीज होगी प्रियंका चोपड़ा की फिल्म
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' (The Sky Is Pink) के प्रमोशन में बिजी हैं. फिल्म के प्रमोशन के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा ने मीडिया चैनल्स को इंटरव्यू भी दिए, जिसमें उन्होंने अपने जीवन से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया. हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने पति से जुड़ा एक राज भी खोला है. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनके पति और अमेरिकन सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) दिल से पूरी तरह पंजाबी हैं और वह जब पहली बार भारत आए थे, तब से ही यह देश उन्हें बहुत पसंद आ गया था. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी बताया कि निक जोनास (Nick Jonas) स्टेज पर जाने से पहले क्या करते हैं. 

टाइगर श्रॉफ ने खोला राज, सोने से पहले रोज देखता था इस एक्टर का वीडियो

बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बताया कि निक जोनास (Nick Jonas) स्टेज पर जाने से पहले पंजाबी और बॉलीवुड गाने सुनते हैं. निक के बारे में बताते हुए प्रियंका ने कहा, "वह पूरे पंजाबी हैं. वह स्टेज पर जाने से पहले बॉलीवुड म्यूजिक सुनते हैं. वह अकसर हिंदी रेडियो पर बॉलीवुड और पंजाबी सॉन्ग्स सुनते हैं. वह इन गानों को अपना हाइप म्यूजिक कहते हैं. यहां तक कि उनके ड्रेसिंग रूम में भी हर वक्त बॉलीवुड म्यूजिक चलता रहता है. वह तब से ही भारत से प्यार करते हैं जब वह पहली बार यहां आए थे."

कपिल शर्मा के कोस्टार ने उड़ाया नवजोत सिंह सिद्धू का मजाक तो अर्चना पूरन सिंह का यूं आया रिएक्शन

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की बातों के अलावा निक जोनास का एक वीडियो भी यह बात साबित करता है कि उन्हें बॉलीवुड और पंजाबी सॉन्ग्स बेहद पसंद है. दरअसल, निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह 'देसी गर्ल' और 'चिकनी चमेली' पर डांस करते हुए दिख रहे थे. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर के साथ फिल्म द स्काइ इज पिंक में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में फरहान और प्रियंका के साथ एक्ट्रेस जायरा वसीम भी नजर आएंगी. 

देखें Video:

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Nick Jonas, Priyanka Chopra Reveal About Nick Jonas, Priyanka Chopra Open Up About Nick Jonas, Punjabi Nick Jonas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com