विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2018

सुर्खियों में प्रियंका चोपड़ा की सगाई, प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल से निक जोनस को मिलवाया...

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई की खबरें इन दिनों सुर्खियों में हैं. इसी बीच खबर आ रही है कि जोड़े ने ससेक्स के ड्यूक प्रिंस हैरी और डचेस मेगन मर्केल से पिछले सप्ताह उनके घर पर मुलाकात की.

सुर्खियों में प्रियंका चोपड़ा की सगाई, प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल से निक जोनस को मिलवाया...
क्या प्रियंका चोपड़ा ने कर ली निक जोनस से सगाई?
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से चर्चाओं में बनी हुई हैं. सलमान खान स्टारर फिल्म 'भारत' से अलविदा कहकर प्रियंका ने उनके फैन्स को चौंकाया. खबरे गर्म हैं कि प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर और बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ सगाई कर ली है और अक्टूबर में एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंध सकती हैं! एक ओर जहां प्रियंका और निक जोनस की एंगेजमेंट की खबरें सुर्खियों में हैं. वहीं, कथित रूप से इस जोड़े ने ससेक्स के ड्यूक प्रिंस हैरी और डचेस मेगन मर्केल से पिछले सप्ताह उनके घर पर मुलाकात की, जहां प्रियंका ने निक का परिचय दोनों से करवाया. 

सुनील ग्रोवर ने उड़ाया प्रियंका चोपड़ा का मजाक, 'भारत' में करना चाहते हैं सलमान खान के साथ रोमांस
 
 

(@queensbolly) on

वेबसाइट 'यूएसमैगजीन डॉट कॉम' के मुताबिक, अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' की एक्ट्रेस और 'चेन्स' गाने के सिंगर ने शाही जोड़े के घर पर कुछ समय बिताए, उसी सप्ताह निक ने प्रियंका को प्रपोज किया था. 

प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ा सलमान खान का साथ, भारत फिल्म से किया किनारा- जानें क्या है वजह

मालूम हो कि, प्रियंका और मेगन में अच्छी दोस्ती है और कई बार दोनों साथ में अच्छा समय बिता चुकी हैं. मेगन की शादी में प्रियंका शामिल हुई थी. 
 
 

(@bollywood__report) on

परिणीति चोपड़ा को प्रियंका चोपड़ा के नाम से बुला रहा ये शख्स, एक्ट्रेस बोलीं- Shut Up...

अमेरिकी मीडिया में भी शुक्रवार को इस जोड़े की सगाई की खबरें आईं. वहीं, बॉलीवुड निर्देशक अली अब्बास जफर ने फिल्म 'भारत' से प्रियंका के अलग होने की बात कहकर अभिनेत्री के सगाई कर लेने का संकेत दिया.
प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' फिल्म को ड्रॉप करने के पीछे फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने साफ-साफ वजह बता दी है. अली अब्बास ने बेहद ही पॉजिटिव तरीके से ट्वीट करके बताया, "हां प्रियंका चोपड़ा अब 'भारत' फिल्म का हिस्सा नहीं हैं और वजह भी बेहद खास है, उन्होंने हमें बताया कि बहुत कम समय में यह फैसला लिया है और हम सभी उनके लिए खुश हैं. टीम 'भारत' प्रियंका चोपड़ा को प्यारभरे और खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं देती है." हालांकि जफर ने अपने ट्वीट में 'Nick of time' में N अक्षर को कैपिटल लेटर में लिखकर अमेरिकन सिंगर निक जोनास की तरफ इशारा किया है.

VIDEO: मुंबई में हाथ में हाथ थामे दिखे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Nick Jonas, Meghan Markle, Prince Harry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com