विज्ञापन
This Article is From May 06, 2025

प्रियंका चोपड़ा के साथ Met Gala 2025 में हो गया झोल, आखिर क्यों फैन्स को पुरानी लगी उनकी ये ड्रेस

लेटेस्ट तस्वीर में भी प्रियंका ने सेम प्रिंट की ड्रेस पहनी है. दोनों ड्रेसेज का स्टाइल अलग है. लेकिन फिर भी एक चीज सेम टू सेम है.

प्रियंका चोपड़ा के साथ Met Gala 2025 में हो गया झोल, आखिर क्यों फैन्स को पुरानी लगी उनकी ये ड्रेस
प्रियंका चोपड़ा का मेट गाला लुक वायरल
Social Media
नई दिल्ली:

Met Gala में शामिल होना हर एक सेलेब के लिए खास बात होती है. इसके प्रेस्टीजियस रेड कार्पेट के लिए सेलेब्स खूब तैयारी करते हैं. बड़े बड़े डिजाइनर्स स्टार्स का लुक फाइनल करते हैं लेकिन कई बार किसी स्टार के मामले में कुछ चीजें रिपीट भी हो जाती हैं. आप सोच रहे होंगे ये झोल किसके साथ हो गया. बता दें कि ये झोल प्रियंका चोपड़ा के साथ हो गया. सोशल मीडिया पर प्रियंका की एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा पोलका डॉट प्रिंट की ड्रेस पहने दिख रही हैं. उनके साथ शाहरुख खान हैं जो कि ब्लैक आउटफिट में दिख रहे हैं. ये तो नहीं पता कि ये तस्वीर किस समय की है हो सकता कि डॉन-2 की शूटिंग के दौरान की हो या फिर किसी इवेंट की हो. लेकिन लेटेस्ट तस्वीर मेट गाला 2025 की है.

लेटेस्ट तस्वीर में भी प्रियंका ने सेम प्रिंट की ड्रेस पहनी है. दोनों ड्रेसेज का स्टाइल अलग है. लेटेस्ट फोटो में प्रियंका ने ड्रेस को कॉम्पलिमेंट करते हुए एक बड़ी हैट, ग्लव्ज पहने हुए हैं. दोनों ही ड्रेसेज में एक और फर्क ये है कि पहली फोटो जिसमें शाहरुख साथ हैं वो थोड़ा कैजुअल टाइप लुक लग रहा है वहीं लेटेस्ट में लुक बिल्कुल फॉर्मल टाइप है. बाकी प्रियंका के तो क्या ही कहने...खूबसूरत तो वो दोनों ही तस्वीरें में बराबर लग रही हैं. निक और प्रियंका दोनों ही व्हाइट आउटफिट्स में एक दूसरे के साथ मैचिंग करते नजर आए. बॉलीवुड की तरफ से बात करें तो फैन्स को अब देसी गर्ल की SSMB का इंतजार है. 

Srk & Priyanka were definitely on theme for each other, is this some kind of code language that only they can understand 😭💀
byu/Hell_holder11 inBollyBlindsNGossip
लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Priyanka Chopra Instagram, Priyanka Chopra Photos, Priyanka Chopra News, Priyanka Chopra Husband, Priyanka Chopra Daughter, Priyanka Chopra Age, Priyanka Chopra Net Worth, Priyanka Chopra Mother, Priyanka Chopra Controversies, Priyanka Chopra Met Gala 2025
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com