विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2019

वाणी कपूर के साथ 'घुंघरू टूट गए' सॉन्ग पर कुछ यूं थिरकी प्रियंका चोपड़ा, देखें Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और वाणी कपूर (Vaani Kapoor) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, इस वीडियो में दोनों एक्ट्रेस 'घुंघरू टूट गए (Ghungroo Toot Gaye)' सॉन्ग पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं.

वाणी कपूर के साथ 'घुंघरू टूट गए' सॉन्ग पर कुछ यूं थिरकी प्रियंका चोपड़ा, देखें Video
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और वाणी कपूर का वीडियो हुआ वायरल
  • प्रियंका चोपड़ा और वाणी कपूर का वीडियो हुआ वायरल
  • 'घुंघरू टूट गए' सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म 'वॉर (War)' के गाने 'घुंघरू टूट गए (Ghungroo Toot Gaye)' ने खूब धमाल मचाया था, यह गाना फैन्स को काफी पसंद आया था. इस गाने पर ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस वाणी कपूर (Vaani Kapoor) की कमाल की केमिस्ट्री नजर आई थी. दोनों ने धमाकेदार डांस से फैन्स का दिल जीत लिया था. अब हाल ही में, बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और वाणी कपूर इस गाने पर मस्ती में झूमते नजर आए. 

Panipat Promotion: अर्जुन कपूर और कृति सेनन ने लोगों के साथ की जमकर लावड़ी, देखें Video


बता दें, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और वाणी कपूर (Vaani Kapoor), रोहिणी अय्यर की पार्टी में पहुंचीं. इस दौरान यहां बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद थे. पार्टी में प्रियंका चोपड़ा और वाणी कपूर 'घुंघरू' सॉन्ग पर थिरकते नजर आए. इन दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो को फिल्मी कूक ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. फैन्स भी प्रियंका और वाणी के इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं. 

Pagalpanti Box Office Collection Day 2: जॉन अब्राहम की फिल्म 'पागलपंती' ने वीकेंड पर मचाया धमाल, कमा डाले इतने करोड़

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें, तो हाल ही में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' रिलीज हुई थी. इस फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम (Zaira Wasim) भी मुख्य किरदार में नजर आए थे. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास धमाल नहीं मचा पाई. अब हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड फिल्म 'फ्रोजन 2(Frozen 2)' में हिंदी डबिंग की है. यह फिल्म रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Priyanka Chopra Video, Priyanka Chopra Video Viral, Priyanka Chopra And Vaani Kapoor Video, Priyanka Chopra And Vaani Kapoor Dance Video, Priyanka In Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com