विज्ञापन

कौन हैं रवि मोहन की एक्स वाइफ आरती रवि, पति के आरोपों का दिया जवाब, कहा- सोते हुए शेर को कभी जगाना नहीं चाहिए

रवि मोहन ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक्स वाइफ आरती रवि पर कई आरोप लगाए और कहा कि वह तलाक फाइनल होने तक कोई फिल्म नहीं करेंगे. 

कौन हैं रवि मोहन की एक्स वाइफ आरती रवि, पति के आरोपों का दिया जवाब, कहा-  सोते हुए शेर को कभी जगाना नहीं चाहिए
आरती रवि ने दिया रवि मोहन के आरोपों का जवाब
नई दिल्ली:

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता रवि मोहन की शादीशुदा जिंदगी में तनाव चल रहा है. पिछले दिनों उनकी पत्नी आरती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रवि पर कई आरोप लगाए. वहीं एक्टर ने भी पलटवार किया. जबकि हाल ही में की गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रवि ने एक्स वाइफ पर ना सिर्फ आरोप लगाए. बल्कि कहा कि वह उन्हें उनके बच्चों से दूर कर रही हैं. इतना ही नहीं एक्टर ने ऐलान किया कि जब तक उनका तलाक फाइनल नहीं हो जाता वह कोई नई फिल्म नहीं करेंगे. इसी बीच सोशल मीडिया पर रवि मोहन की एक्स वाइफ ने एक पोस्ट शेयर किया है, जो कथित तौर पर रवि मोहन के आरोपों का जवाब कहा जा रहा है. 

रवि मोहन की एक्स वाइफ ने वाइट  दिया जवाब

इंस्टाग्राम पर रवि मोहन की एक्स वाइफ आरती रवि ने हार्ट इमोजी के साथ लिखा,  “सोते हुए शेर को कभी जगाना नहीं चाहिए. और अगर वह एक ‘मां' शेरनी हो, तो फिर तो भगवान ही बचाए. मेरी गरिमामयी चुप्पी को कभी भी मेरी कमजोरी न समझा जाए और न ही इसका कोई गलत फायदा उठाया जाए. अगर जरूरत पड़ी, तो अपने बच्चों और अपनी गरिमा की रक्षा के लिए, मैं अपने ‘कम्फर्ट जोन' से बाहर निकलकर, पूरी दुनिया का सामना सच के साथ करूंगी. क्योंकि, सच की हमेशा जीत होती है.”

ये भी पढे़ं- रवि मोहन का तलाक विवाद, एक्टिंग से लिया ब्रेक, ब्रेकअप से टूटे, कहा- कोई फिल्म नहीं करूंगा

रवि मोहन ने कही ये बात

रवि मोहन ने अपने ऑफिस के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी, जिसमें वे काफी भावुक नजर आए. उन्होंने तलाक होने तक फिल्में ना करने के फैसले पर कहा, "ये फैसला मैंने इसलिए किया है क्योंकि मैं ऐसे हालात में अभिनय नहीं कर सकता. मैं उन अनावश्यक अपमानों को सहन नहीं कर सकता, जिनका मुझे सामना करना पड़ रहा है. मैं अब और धैर्यवान नहीं रहूंगा. अब जो लोग मुझे उकसाने की कोशिश कर रहे थे, वे अब ऐसा कर सकते हैं. यह मेरा दफ्तर है और जो लोग मुझे 'पंचिंग बैग' की तरह इस्तेमाल करना चाहते थे, वे अब यहां आ सकते हैं. मैं 'कराते बाबू' की तरह लातें मारूंगा."

15 साल की टूटी शादी

रवि मोहन ने आरती से साल 2009 में शादी की थी. वहीं, साल 2024 में उन्होंने अलग होने का फैसला लिया था. कपल के दो बेटे हैं, जिनसे दूर होने की बात का खुलासा रवि मोहन ने किया था. वहीं दावा किया कि वह उन्हें उनके बच्चों से मिलने नहीं दे रहीं.

कौन हैं आरती रवि 

आरती रवि ज्यादातर लाइमलाइट से दूर रहीं. रवि और आरती की शादी धूमधाम से हुई थी. वहीं इससे पहले कथित तौर पर दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था.  उनके दो बेटे आरव और अयान हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जिसमें वह अपने लुक और बच्चों के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. 

ये भी पढ़ें- आर्मी कर्नल का बेटा बना भूल भुलैया का हीरो, फिल्मों आने के बाद नौकरानी के रेप केस में गया जेल, बर्बाद हुआ फिल्मी करियर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravi Mohan, Aarti Ravi, Aarti Ravi Instagram, Aarti Ravi Reacts On Ravi Mohan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com