विज्ञापन

रवि मोहन की सासूमां का आया रिएक्शन, बताया ढूंढ रही हैं 2008 में दिया एक इंटरव्यू, जो बनेगा सबूत

आरती रवि की मां और प्रोड्यूसर सुजाता विजयाकुमार ने प्रेस से बात करते हुए अपने बेटी का बचाव किया है. 

रवि मोहन की सासूमां का आया रिएक्शन, बताया ढूंढ रही हैं 2008 में दिया एक इंटरव्यू, जो बनेगा सबूत
रवि मोहन की सासूमां ने किया बेटी को सपोर्ट
नई दिल्ली:

तमिल एक्टर रवि मोहन ने 2009 में आरती रवि से शादी की थी. वहीं 15 साल की शादी के बाद 2024 में कपल ने अलग होने का फैसला किया. इसके बाद से रवि मोहन सिंगर केनिशा फ्रांसिस को डेट कर रहे थे. लेकिन अब उन्होंने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उनका ब्रेकअप हो गया है और वह चेन्नई छोड़ रही हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में रवि मोहन ने साइबरबुलिंग, हरैसमैंट का दावा किया. वहीं सोशल मीडिया के जरिए आरती रवि ने भी रिएक्शन दिया. लेकिन अब आरती की मां और रवि मोहन की सासूमां प्रोड्यूसर सुजाता विजयकुमार ने प्रेस से बात करते हुए अपनी बेटी का बचाव किया है. 

रवि मोहन की सास ने कही ये बात

सुजाता ने एक इवेंट में रवि के दावों को खारिज किया कि वह उनके बेटों आरव और अयान से उन्हें मिलने नहीं देते. वहीं जब उनसे आरती और रवि के शादीशुदा रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 2008 में विकाटन मैग्जीन को दिया एक इंटरव्यू है, जिसमें यह सब साफ हो जाता है. मैं उसे ढूंढ रही हूं. वह खुलासा कर देगा कि कौन ब्लैकमेल हो रहा है और किसने शादी के लिए अपनी नस काटी. 

ये भी पढ़ें- कौन हैं रवि मोहन की एक्स वाइफ आरती रवि, पति के आरोपों का दिया जवाब, कहा- सोते हुए शेर को कभी जगाना नहीं चाहिए

रवि मोहन के दावों को किया खारिज

सुजाता ने रवि के दावे को भी खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि वह अपनी कमाई का पैसा खर्च नहीं कर पा रहा था. उन्होंने कहा कि इस मामले पर कोर्ट में पहले ही साफ कर चुका है. जब उनसे पूछा गया कि क्या रवि उनके मेडिकल बिलों के लिए हर महीने 25,000 देता है तो उन्होंने कहा कि वह ऐसा नहीं करता और अगर वह ऐसा करता भी तो यह 'दामाद के तौर पर उसका फर्ज' होता.  केनीशा के कथित बुलीइंग के बारे में उन्होंने कहा कि वह साइबर क्राइम यूनिट से संपर्क करेंगी ताकि यह पता चल सके कि किसने किसे साइबरबुली किया था. 

ईटीवी भारत ने दावा किया कि सुजाता ने उनसे कहा, इस मामले को वह बढ़ावा इसलिए नहीं दे रही हैं क्योंकि उनका नाती 10वां क्लास की परीक्षा दे रहा है और बहुत स्ट्रैस में हैं इस मामले के कारण. वह सबकुछ देख रहा है, जो उसे इस यंग उम्र में नहीं देखना चाहिए. इसीलिए वह बहुत स्ट्रैस में है. 

ये भी पढ़ें- इमरान खान ने बताया बेटी की दोस्त नहीं आती घर, कहा- सिंगल पिता के पास नहीं भेजते पेरेंट्स, हैरान हुई परिणीति चोपड़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravi Mohan, Keneeshaa Francis, Aarti Ravi, Sujatha Vijayakumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com