विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2018

Priya Prakash Varrier को को-स्टार ने भेजा लव-लेटर, Video में देखें एक्ट्रेस का रिएक्शन...

'ओरू अदार लव' के 26 सेकंड के एक वीडियो से इंटरनेट सनसनी बनी प्रिया प्रकाश वारियर का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने को-स्टार रोशन अब्दुल को इशारों से घायल कर रही हैं.

Priya Prakash Varrier को को-स्टार ने भेजा लव-लेटर, Video में देखें एक्ट्रेस का रिएक्शन...
प्रिया प्रकाश वारियर
  • को-स्टार रोशन अब्दुल के साथ प्रिया का वीडियो वायरल
  • रोशन ने भेजा लव-लेटर, प्रिया से मिला ऐसा रिएक्शन
  • 'ओरू अदार लव' में मशहूर हुए प्रिया और रोशन
नई दिल्ली: प्रिया प्रकाश वारियर से 'आंखों के इशारों' के मामले में जीतना मुश्किल ही नहीं असंभव है. उन्होंने अपने हर वायरल वीडियो में इसका सबूत दिया है कि उनसे बेहतर आंखों के इशारे कोई नहीं कर सकता. 'ओरू अदार लव' के 26 सेकंड के एक वीडियो से इंटरनेट सनसनी बनी प्रिया का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने को-स्टार रोशन अब्दुल को इशारों से घायल कर रही हैं. वीडियो में दोनों स्कूल यूनिफॉर्म में दिखाई दे रहे हैं और इशारे-इशारों में बात कर रहे हैं. रोशन अपने दिल का हाल लव-लेटर में लिखते हैं और एक बच्चे के जरिए इसे प्रिया तक पहुंचाते हैं. प्रिया इसे पढ़ पहले खिलखिलाती हैं और आंखों से गोली मारने की जगह उन्हें फ्लाइिंग किस भेजती हैं. ऐसा करने पर रोशन फिर प्रिया के प्यार में पागल हो जाते हैं.

Priya Prakash Varrier को 'इशारों' में टक्कर देना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है, देखें क्या हुआ इस शख्स का हाल

देखें, वीडियो...
 

A post shared by (@filmylatest) on

Priya Prakash Varrier ने आंखों से किए इशारे और फिर कुछ ऐसा करती आईं नजर, Video हुआ वायरल

इस वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि प्रिया प्रकाश वारियर को यूं ही 'क्वीन ऑफ विंक' नहीं कहा जाता है. आंखों से बात कहने का उनका ये अंदाज वाकई निराला है, और आज भी वे इस तरह के इशारे करती हैं तो अच्छे-अच्छे उनसे घायल हो जाते हैं. वैसे भी प्रिया प्रकाश की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग 50 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है और यहां तक बताया जाता है कि वे एक प्रमोशनल पोस्ट के लिए आठ लाख रु. तक चार्ज करती हैं. 
 
Priya Prakash Varrier ने दिखाए तेवर, बोलीं- मैं फेंकी हुई चीज नहीं उठाती...

बता दें मलयालम फिल्म एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश का जन्म त्रिशूर (केरल) में हुआ था. वे त्रिशूर के विमला कॉलेज में बी-कॉम फर्स्ट ईयर की स्टुडेंट हैं. 'ओरू अदार लव' में भी प्रिया ने स्टुडेंट का किरदार निभाया था. 'ओरू अदार लव' के गाने 'मनिक्य मलाराया पूवी (Manikya Malaraya Poovi)' के वीडियो में उनकी आंखों के इशारों ने उन्हें पॉपुलर बनाया था, और यह वीडियो जबरदस्त वायरल हो गया था.

VIDEO: प्रिया प्रकाश से खास मुलाकात ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priya Prakash Varrier, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com